Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश:  अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, जेसीबी और डंपर पकड़े गए

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Krishna Chandra Shukla , Date: 16/03/2026 11:29:38 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Krishna Chandra Shukla ,
  • Date:
  • 16/03/2026 11:29:38 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: तहसील नानपारा क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी के त्वरित निर्देश पर देर रात अवैध खनन में लगी जेसीबी और डंपर को पकड़ा गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: तहसील नानपारा क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी के त्वरित निर्देश पर देर रात अवैध खनन में लगी जेसीबी और डंपर को पकड़ा गया।  शनिवार देर रात करीब 01 बजे एसडीएम मोनालिसा जौहरी को सूचना प्राप्त हुई कि बंजारन टांडा स्थित दूध फैक्ट्री के पास अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार नानपारा शैलेश अवस्थी को तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी के दौरान खनन में लगी एक जेसीबी मशीन और एक डंपर को मौके से पकड़ लिया। कार्रवाई की सूचना तुरंत एसडीएम को दी गई।

इसके बाद एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने थानाध्यक्ष नानपारा राजनाथ सिंह को फोन कर तत्काल पुलिस बल के माध्यम से जेसीबी और डंपर को थाने में खड़ा कराने के निर्देश दिए जिसके बाद दोनों वाहनों को पुलिस की निगरानी में थाने में खड़ा करा दिया गया।
इस कार्रवाई की जानकारी एसडीएम ने रात्रि में ही जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी को भी दी एसडीएम की त्वरित और सख्त कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में प्रशासन की सक्रियता और एसडीएम नानपारा की त्वरित करवाई की जमकर सराहना हो रही है।