Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: नारायणपुर में कॉस्मेटिक दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर राख

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Avnish Kumar Goyal , Date: 16/03/2026 11:19:58 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Avnish Kumar Goyal ,
  • Date:
  • 16/03/2026 11:19:58 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान:  कस्बे के तलुंडी मोहल्ले में स्थित एक कॉस्मेटिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने बुधवार की रात लगभग 11 बजे दुकानदार को दी। 

विस्तार

राजस्थान:  कस्बे के तलुंडी मोहल्ले में स्थित एक कॉस्मेटिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने बुधवार की रात लगभग 11 बजे दुकानदार को दी। आग की सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचा और देखा कि दुकान में आग लगी हुई है तथा धुआं उठ रहा है।
आग लगने की सूचना पर चेयरमैन पुत्र भवानीशंकर सैनी पुलिस बल के साथ तुरंत प्रभाव से घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों और पानी के टैंकर की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कॉस्मेटिक की दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। कॉस्मेटिक दुकानदार की पत्नी कांता देवी लखेड़ा ने बताया कि तलुंडी मोहल्ले में कॉस्मेटिक की दुकान कर रखी थी और रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चले गए थे। इसके बाद रात को लगभग 11 बजे ग्रामीणों ने कॉस्मेटिक की दुकान से धुआं निकलते देखा तो इसकी सूचना दुकान मालिक को दी।

जब तक वे परिवार सहित कॉस्मेटिक की दुकान पर पहुंचे, तब तक आग अपना विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों व पानी के टैंकर की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कॉस्मेटिक की दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। इस दौरान ग्रामीणों ने बानसूर विधायक से नारायणपुर के लिए अग्निशमन सेवा की मांग भी की। कॉस्मेटिक दुकानदार मालिक पत्रालाल लखेड़ा ने बताया कि दुकान में काफी सामान भरा हुआ था, जो अज्ञात कारणों से लगी आग में जलकर राख हो गया। पुलिस ने बताया कि दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है और इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। इस दौरान तहसीलदार अनिल कुमार ने बताया कि पटवारी को भेजकर मौके की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेज दी गई है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद।