-
☰
राजस्थान: कपासन में जौहर दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम, ‘ओरण बचाओ आंदोलन’ को मिला समर्थन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: आज जौहर दिवस के उपलक्ष्य में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन पंचमुखी बालाजी मंदिर कपासन में रखा गया ! जिसमें मेवाड़ महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 अनुजदास जी महाराज की उपस्थिति में मारवाड़ से पधारे सुमेर सिंह जी भाटी व उनके साथी गणों का मंदिर परिसर में स्वागत किया
विस्तार
राजस्थान: आज जौहर दिवस के उपलक्ष्य में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन पंचमुखी बालाजी मंदिर कपासन में रखा गया ! जिसमें मेवाड़ महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 अनुजदास जी महाराज की उपस्थिति में मारवाड़ से पधारे सुमेर सिंह जी भाटी व उनके साथी गणों का मंदिर परिसर में स्वागत किया गया व मेवाड़ के सभी नागरिकों से भी भाटी ने अपने उद्बोधन के माध्यम से सहयोग करने की अपील की और बताया कि राजस्थान में ओरण (देव वन) और गोचर भूमि को सौर ऊर्जा संयंत्रों व अतिक्रमण से बचाने के लिए चल रहे 'ओरण बचाओ आंदोलन' का नेतृत्व मुख्य रूप से स्थानीय ग्रामीणों, साधु-संतों और जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा है। इसमें शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी, अमान सिंह (अलवर के एनजीओ कृपाविश), और सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर गोपाल सिंह भाटी प्रमुख रूप से सक्रिय हैं। कपासन में जौहर दिवस के उपलक्ष्य में कपासन से दिलीप बारेगामा,गोपाल कृष्ण काबरा,भवानीशंकर जीनगर,अंकित वैष्णव, नेहपाल सिंह राणावत,रोहित सिंह राजपूत,विनीत चंडालिया,अर्जुन दास जी साधु,मुकेश जागेटिया,हजारी लाल खटीक,शंकर कुमावत व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे व सभी ओरण बचाने वाले सैनिकों को भारत माता की जय के नारों के साथ उन्हें गंतव्य की और यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।
उत्तर प्रदेश: अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, जेसीबी और डंपर पकड़े गए
उत्तर प्रदेश: कांशीराम साहब की जयंती समारोह में उमड़ा जनसैलाब
गुजरात: थराद में ₹435 लाख के विकास कार्योंका भूमिपूजन, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति
गुजरात: कोसमाळ गांव में महिलाओं को रागी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम पहल
राजस्थान: नारायणपुर में कॉस्मेटिक दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर राख
छत्तीसगढ़: 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य कितना लंबा और चुनौतीपूर्ण है भारत का सफर?