Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: MD से IAS बनीं डॉ. दीक्षा पाटकर, गृहग्राम करकबेल में हुआ भव्य स्वागत

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Arvind Kumar Dubey , Date: 14/03/2026 12:30:20 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Arvind Kumar Dubey ,
  • Date:
  • 14/03/2026 12:30:20 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: गांव की बेटी डॉ. दीक्षा पाटकर का संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 88 वाँ स्थान प्राप्त करने के बाद अपने गृहग्राम करकबेल में प्रथम आगमन पर सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत - अभिनन्दन किया।  

विस्तार

मध्य प्रदेश: गांव की बेटी डॉ. दीक्षा पाटकर का संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 88 वाँ स्थान प्राप्त करने के बाद अपने गृहग्राम करकबेल में प्रथम आगमन पर सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत - अभिनन्दन किया।  स्वागत की शुरुआत में सबसे पहले डॉ. दीक्षा ने श्री पञ्चमुखी हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात मुख्य मार्ग से होते हुए सभी करकबेल वासियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत की इस कड़ी में सरस्वती शिशु मंदिर परिवार करकबेल एवं पी एम श्री हाई स्कूल परिवार  ने भव्य अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया। सशिम की गौरव पूर्व छात्रा डॉ. दीक्षा पाटकर का भव्य एवं दिव्य अभिनंदन किया।

डॉ दीक्षा ने भी बताया कि उसकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्यालय करकबेल में संपन्न हुई और सरस्वती विद्यालय से मिली शिक्षा एवं संस्कारों ने ही उसे समाज सेवा हेतु प्रेरित किया और डॉक्टर (MBBS MD) बनने के बाद भी वह नहीं रुकी और आईएएस बनने का लक्ष्य प्राप्त किया। इस अवसर पर मप्र के पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, विधायक गोटेगांव महेंद्र नागेश, पूर्व जनपद अध्यक्ष सन्तोष दुबे, सरस्वती शिशु मंदिर के सभी सदस्य, हाई स्कूल के समस्त शिक्षक गण, हाई स्कूल के छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक, डॉ दीक्षा के माता, पिता व भाई के साथ अनेक रिश्तेदार व मित्र गण उपस्थित रहे। फोटो।