-
☰
उत्तर प्रदेश: सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ हुआ ‘स्टार एक्स कान्वेंट स्कूल’ का भव्य उद्घाटन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मानस मर्मज्ञ संजीत जी के 'माँ जानकी सुन्दरकाण्ड मण्डली' ने अपने गायन की अद्भुत शैली से वातावरण को भक्तिमय बना दिया । स्कुल के निदेशक राकेश पाण्डेय ने बताया की आज इस पावन घड़ी में विद्यालय का उद्घाटन समा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मानस मर्मज्ञ संजीत जी के 'माँ जानकी सुन्दरकाण्ड मण्डली' ने अपने गायन की अद्भुत शैली से वातावरण को भक्तिमय बना दिया । स्कुल के निदेशक राकेश पाण्डेय ने बताया की आज इस पावन घड़ी में विद्यालय का उद्घाटन समारोह तथा सुन्दरकाण्ड का आयोजन मेरे लिए जीवन का अद्भुत क्षण है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता व एस०एस० इण्टरनेशनल स्कुल के संस्थापक श्रीमान देवेन्द्र यादव जी तथा विशिष्ठ अतिथी के रूप में स्थानीय सभासद श्री संजीव गिरी जी रहे । अपने प्रेरक मार्गदर्शन में श्री देवेन्द्र यादव जी ने बताया की विद्यालय को कभी भी व्यवसाय की दृष्टी से नहीं देखना चाहिए ये विद्या का मन्दिर है बच्चों के आधुनिक तथा बुनियादी शिक्षा, कौशल विकास एवं विद्यालय के कुशल प्रबंधन व प्रशिक्षित शिक्षक का होना विद्यालय एवं विद्यार्थी के प्रगति के कारक होते हैं । कार्यक्रम में कुलदीप,आकाश, अंकित,गौतम झा, कर्दम जी, कुमार सर, श्री हरेश्वर पाण्डेय जी की सत्संग मंडली तथा काफी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही कार्यक्रम का समापन संजीत मिश्रा के मंडली द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की आरती 'मुदित मन आरती सिया रघुबर की' से हुआ ततपश्चात प्रसाद वितरण व भंडारा हुआ ।
झारखण्ड: समय पर नहीं खुलता पिपराडीह आंगनबाड़ी केंद्र, आदिवासी बच्चों के विकास पर पड़ रहा असर
हरियाणा: डॉ. मनोज गौतम ने युवाओं को दिलाई उपभोक्ता अधिकारों की शपथ, जागरूक रहने का दिया संदेश
उत्तर प्रदेश: ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंची विकास योजनाओं की जानकारी
मध्य प्रदेश: MD से IAS बनीं डॉ. दीक्षा पाटकर, गृहग्राम करकबेल में हुआ भव्य स्वागत