-
☰
हरियाणा: डॉ. मनोज गौतम ने युवाओं को दिलाई उपभोक्ता अधिकारों की शपथ, जागरूक रहने का दिया संदेश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
हरियाणा: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में सतनाली मोड़ महाराणा प्रताप चौक स्थित हारट्रोन स्किल सेंटर फॉर कंप्यूटर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग सेंटर पर जी.आर. इंस्टीट्यूट के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
हरियाणा: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में सतनाली मोड़ महाराणा प्रताप चौक स्थित हारट्रोन स्किल सेंटर फॉर कंप्यूटर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग सेंटर पर जी.आर. इंस्टीट्यूट के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया।विद्यार्थियों ने एक्ट-प्ले और अभिनय के माध्यम से उपभोक्ताओं के अधिकारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।इसके साथ ही कई विद्यार्थियों ने अपने भाषणों के माध्यम से उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी साझा करते हुए युवाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सवेरा स्वयंसेवी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.मनोज गौतम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में हर उपभोक्ता को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे होने का असली लाभ तभी है जब हम अपने अधिकारों को समझें और किसी भी वस्तु को उचित कीमत पर खरीदें।साथ ही वस्तु की गुणवत्ता,गारंटी औ र वारंटी पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।उन्होंने कहा कि हमें किसी भी वस्तु को खरीदते समय उसकी गुणवत्ता,सही कीमत और बिल लेना नहीं भूलना चाहिए।यदि किसी प्रकार की धोखाधड़ी या खराब सेवा मिलती है तो उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराकर न्याय प्राप्त किया जा सकता है। डॉ.गौतम ने युवाओं को यह भी बताया कि यदि किसी वस्तु या सेवा में गड़बड़ी होती है तो उपभोक्ता फोरम के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराकर न्याय प्राप्त किया जा सकता है।उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने आसपास के लोगों को भी उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करें।
सभी प्रतिभागियों ने कहा कि यह कार्यक्रम उनके दैनिक जीवन में अत्यंत उपयोगी साबित होगा और इससे उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा मिली। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी युवाओं और युवतियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर निकिता,किरण,अक्षय,अमित,नेहा,स्वीटी,शर्मिला,विशाल,अनुज,मनजीत,निशुयशु,श्याम,कुलदीप सहित काफी संख्या में युवा एवं युवतियां उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन -प्रतिभागी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट करते डॉ मनोज गौतम।
झारखण्ड: समय पर नहीं खुलता पिपराडीह आंगनबाड़ी केंद्र, आदिवासी बच्चों के विकास पर पड़ रहा असर
उत्तर प्रदेश: सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ हुआ ‘स्टार एक्स कान्वेंट स्कूल’ का भव्य उद्घाटन
उत्तर प्रदेश: ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंची विकास योजनाओं की जानकारी
मध्य प्रदेश: MD से IAS बनीं डॉ. दीक्षा पाटकर, गृहग्राम करकबेल में हुआ भव्य स्वागत