Contact for Advertisement 9650503773


आंध्र प्रदेश: चारमीनार पुलिस ने धोखाधड़ी और अवैध हथियार रखने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया

- Photo by : social media

आंध्र प्रदेश  Published by: Shaikh Ibrahim , Date: 13/03/2025 10:46:15 am Share:
  • आंध्र प्रदेश
  • Published by: Shaikh Ibrahim ,
  • Date:
  • 13/03/2025 10:46:15 am
Share:

संक्षेप

आंध्र प्रदेश: चारमीनार पुलिस ने एक आरोपी को सीआर. संख्या 41/2025 के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, अवैध हथियार रखने और भारतीय शस्त्र अधिनियम 1959 की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। 

विस्तार

आंध्र प्रदेश: चारमीनार पुलिस ने एक आरोपी को सीआर. संख्या 41/2025 के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, अवैध हथियार रखने और भारतीय शस्त्र अधिनियम 1959 की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी से एक देशी पिस्तौल और जिंदा राउंड भी बरामद किए। मामले की शुरुआत 10 मार्च 2025 को हुई, जब श्री जयराम देवासी, निदेशक मेसर्स राजलक्ष्मी टेक्सटाइल्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, रिकाबगंज, हैदराबाद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने अपने कर्मचारी राम स्वरूप (जो राजलक्ष्मी टेक्सटाइल्स में कैशियर और बिलिंग ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था) पर लगभग 70 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाया। आरोपी राम स्वरूप, जो राजस्थान के बालोतरा और बाड़मेर जिले का निवासी है, को 12 मार्च 2025 को विश्वसनीय सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह स्वीकार किया कि उसने धोखाधड़ी से प्राप्त पैसे से राजस्थान के मोहन राम से 40,000 रुपये में एक देशी स्टार मार्क पिस्तौल, पांच जिंदा राउंड और दो आई-फोन खरीदे थे। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त सामान जब्त किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी को सहायक पुलिस आयुक्त, चारमीनार डिवीजन,  पी. चंद्र शेखर, पुलिस निरीक्षक, पीएस चारमीनार,के. चंद्र शेखर और एसआई  के. उइदय तथा उनकी टीम ने अंजाम दिया।