-
☰
No image found.
बिहार: 12 ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा पर निकले अनुपम कुमार, देवघर से काशी विश्वनाथ की ओर बढ़े कदम
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: भागलपुर जिले के कहलगांव निवासी अनुपम कुमार सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा पर निकल चुके हैं।
विस्तार
बिहार: भागलपुर जिले के कहलगांव निवासी अनुपम कुमार सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा पर निकल चुके हैं। अपनी इस पावन यात्रा के प्रथम पड़ाव में उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। देवघर में दर्शन एवं जलाभिषेक के उपरांत अनुपम कुमार अब बाबा नगरी देवघर से नवादा के हिसुआ होते हुए काशी विश्वनाथ धाम के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। रास्ते में वे लोगों को सनातन संस्कृति, भारतीय परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ने का संदेश भी दे रहे हैं। अनुपम कुमार ने बताया कि उनकी यात्रा का उद्देश्य केवल सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना नहीं, बल्कि समाज में सनातन धर्म, सेवा, सद्भाव, प्रेम और मानवता का संदेश पहुंचाना भी है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से वे पूरे विश्वास और श्रद्धा के साथ इस कठिन लेकिन प्रेरणादायक यात्रा को पूर्ण करेंगे। उनकी इस आध्यात्मिक पदयात्रा को लेकर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में उत्साह है। सभी ने उनके सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए भगवान शिव से आशीर्वाद की प्रार्थना की।
उत्तर प्रदेश: किसानों को मिली निःशुल्क मिनी किट, विधायक रत्नाकर मिश्र ने वितरित किए बीज
उत्तर प्रदेश: आवास से वंचित पात्रों ने डीएम से लगाई गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: हरि मंदिर में गूंजा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
उत्तर प्रदेश: चार दिन बाद बदला जला ट्रांसफार्मर, सरौली मार्केट में बहाल हुई बिजली
