-
☰
बिहार: टी.एस. कॉलेज हिसुआ में हिन्दी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. नवल किशोर शर्मा के निधन पर शोकसभा
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: स्थानीय टी.एस.कॉलेज, हिसुआ के हिन्दी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ.नवल किशोर शर्मा का देहांत शुक्रबार को हो गया जिससे पूरा महाविद्यालय परिवार मर्माहत है, शनिवार को प्राचार्य डॉ पवन कुमार शर्मा के अध्यक्षता में टी.एस .कॉ
विस्तार
बिहार: स्थानीय टी.एस.कॉलेज, हिसुआ के हिन्दी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ.नवल किशोर शर्मा का देहांत शुक्रबार को हो गया जिससे पूरा महाविद्यालय परिवार मर्माहत है, शनिवार को प्राचार्य डॉ पवन कुमार शर्मा के अध्यक्षता में टी.एस .कॉलेज, हिसुआ में शोकसभा आयोजित आयोजित किया गया । मूल रूप से नालंदा जिले के थरथरी प्रखंड के छोटी छारिया गांव के रहने वाले डॉ.नवल किशोर शर्मा 1985 से 2018 तक टी एस कॉलेज हिसुआ में कार्यरत रहे, शोकसभा में प्राचार्य डॉ.पवन कुमार शर्मा ने बताया कि डॉ नवल किशोर शर्मा हमेशा छात्र छात्राओं के हित में कार्य करते रहे और अपने विद्वता से छात्र छात्राओं के बीच बहुत चर्चित रहते थे। महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर उनको श्रद्धांजली दी गई। शोकसभा में महाविद्यालय के वितेक्षक डॉ स्वर्गेश कुमार, डॉ मिथिलेश पासवान,एन.सी.सी. पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार दुबे, डॉ. पूनम भारती, डॉ. अमरदीप अंभोरे, डॉ कुमारी सुधा देवी,डॉ.अंजलि कुमारी,डॉ.कुमारी प्रतिभा सिंह, डा चंदन कुमार सिंह,डॉ. दिव्या पण्डेय, डॉ चंद्रशेखर शांडिल्य,डॉ गरिमा वर्मा,डॉ उपेन्द्र कुमार मिश्रा, डॉ मांडवी रानी, डॉ रीता सिंहा, डॉ पप्पू कुमार, डॉ राकेश चौधरी, डॉ हेगोयल, डॉ चंदेश कुमार,डॉ. उत्तम कुमार,प्रधान सहायक राजेश कुमार, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार, अनिल कुमार, शैलेंद्र कुमार, अजय कुमार शर्मा, मीना कुमारी, सचिदानंद मिश्रा,सिंधुकांत, प्रवीण कुमार,शंकर कुमार, राधारमण ,दीपक कुमार,रौशन कुमार, अविनाश कुमार, उमेश कुमार, संगीता कुमारी आदि मौजूद रहे।
महाराष्ट्र: नगर परिषद में जन्म प्रमाणपत्र के लिए नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल
राजस्थान: गुटखे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, व्यापारी ने उठाई आवाज
उत्तराखंड: टम्टा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बेरीनाग में शराब दुकान विरोधी को ज्ञापन सौंपा
मध्य प्रदेश: रतनगढ़ माता मंदिर पर चैत्र नवरात्रि मेले के आयोजन संबंधी बैठक सम्पन्न
मध्य प्रदेश: कट्टा दिखाकर बकरा लूटने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार