-
☰
No image found.
बिहार: सड़क के अभाव में गर्भवती की मौत, खाट पर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, गांव में आक्रोश
- Photo by :
संक्षेप
बिहार: रोड न रहने के कारण खाट पर गर्भवती महिला को डेढ़ किलो मीटर ले जाने को मजबूर हैं ग्रामीण।यह जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अजीतगढ़ गांव में मात्र सड़क सुविधा के अभाव ने एक बार फिर प्रशासनिक दा
विस्तार
बिहार: रोड न रहने के कारण खाट पर गर्भवती महिला को डेढ़ किलो मीटर ले जाने को मजबूर हैं ग्रामीण।यह जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अजीतगढ़ गांव में मात्र सड़क सुविधा के अभाव ने एक बार फिर प्रशासनिक दावों का पोल खोल के सिर्फ़ नंगा करके ही नहीं रख दिया,बल्कि एक निर्दोष मासूम गर्भवती महिला की जान ले ली। सड़क नहीं होने के चलते एक गर्भवती महिला को समय पर उचित इलाज नसीब नहीं हुई, जिसकी वजह से महिला ने रास्ते में ही दम तोड दिया। इस दर्दनाक एवं शर्मनाक हादसा से संपूर्ण गांवमें मातम पसरा हुआ है। वहीं प्रशासनिक घोर अमानुषिक लापरवाही के चलते ग्रामीणों में काफी आक्रोश एवं नफ़रत है। मृतिका की पहचान अजीतगढ़ गांव निवासी प्रेम राजवंशी २६ वर्षीय पत्नी बबिता देवी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक बबिता गर्भवती थी और पिछले कुछ दिनों से तबीयत अस्वस्थ्य चल रही थी। बुधवार उसकी हालत एकाएक बहुत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश करने लगे। गांव में पक्की सड़क न होने के चलते कोई भी सवारी गाड़ी उसके गाँव ही नहीं पहुंचती। सड़क न होने पर गाड़ी गांव नहीं आने पर उसके पति प्रेम राजवंशी ने ग्रामीणों के सहयोग से गर्भवती बबिता देवी को खटिया पर लेकर डेढ़ किलो मीटर पहुंच पथ पर पहुंचे । इस जद्दोजहद तथा मुख्य सड़क पर वाहन की व्यवस्था करने में काफी महत्वपूर्ण बहुमूल्य समय बर्बाद हो गया। इस दौर में बबिता की हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः अस्पताल पहुंचने के पहले ही रास्ते में बबिता की मौत हो गई। प्रेम राजवंशी बताया कि पूर्व हुए चेकअप के दौरान डॉक्टर ने कभी खून की कमी या किसी अन्य गंभीर समस्याओं की जानकारी नहीं दी थी। परिजनों को पूरी उम्मीद थी कि अगर गांव में सड़क होती और समय पर अस्पताल पहुंच जाते तो बबिता गर्भवती महिला की जान निश्चित रूप से बच जाती। मेसकौर के बीडीओ अश्वनी कुमार ने कहा कि प्रखंड स्तर से अजीतगढ़ गांव में सड़क के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
बिहार: बिजली सुधार से खेतों में लौटी हरियाली, किसानों को मिली नई उम्मीद
उत्तर प्रदेश: गोण्डा में चकमार्ग मुक्ति अभियान तेज, 274 से अधिक रास्ते अतिक्रमण से मुक्त
राजस्थान: 10 हजार का इनामी ठग गिरफ्तार, फर्जी लोन कंपनी से करोड़ों की ठगी का खुलासा
उत्तर प्रदेश: आईसीएआई बरेली शाखा की संगोष्ठी में श्रम कानून व डेटा संरक्षण अधिनियम पर हुआ मंथन
