Contact for Advertisement 9650503773



बिहार: जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में सरवन कुमार ने भरा जोश, जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , बिहार  Edited By: Namita Chauhan, Date: 13/06/2026 01:12:35 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 13/06/2026 01:12:35 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा शुक्रवार को अपराह्न 4 बजे बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह विधानमंडल दल के नेता सरवन कुमार का नवादा स्थित जनता दल (यूनाइटेड) जिला कार्यालय, महावीर मार्केट में आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विस्तार

बिहार: नवादा शुक्रवार को अपराह्न 4 बजे बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह विधानमंडल दल के नेता सरवन कुमार का नवादा स्थित जनता दल (यूनाइटेड) जिला कार्यालय, महावीर मार्केट में आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित जन-संवाद एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री सरवन कुमार ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है तथा सड़क, बिजली, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पेंशन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और पंचायत स्तर पर जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने तथा योजनाओं की जानकारी देने की अपील की, ताकि पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।


उन्होंने कहा कि जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना ही पार्टी की वास्तविक ताकत है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही संगठन मजबूत होगा तथा विकास की गति और तेज होगी। कार्यक्रम में जदयू जिला अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद दांगी, विधान पार्षद अशोक कुमार, हरि कृपा जी, मोहन चंद्रवंशी, मंसूर आलम, जीवनलाल चंद्रवंशी, अनवर भट्ट, डॉ. आदित्य मेहता (अधिवक्ता), तने पठान (मीडिया प्रभारी), मनोरंजन उर्फ लड्डू, किशोरी सिंह, प्रिंस प्रभात दांगी, विपिन चौधरी, शोभा कुमारी, रिंकू कुमारी, काजल कुमारी, देश प्रेमी, अनिरुद्ध प्रसाद, गया प्रसाद सहित सैकड़ों जमीनी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।