Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा बनी जनता का भरोसेमंद सहारा

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 14/04/2026 10:53:26 am Share:
  • बिहार
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 14/04/2026 10:53:26 am
Share:

संक्षेप

बिहार: 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सर्विस आज आम जनता के बीच एक भरोसेमंद सहारा बन चुकी है।

विस्तार

बिहार: 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सर्विस आज आम जनता के बीच एक भरोसेमंद सहारा बन चुकी है। समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध होने और बेहतर सेवा के कारण लोग इस सुविधा पर अधिक भरोसा कर रहे हैं। इस सेवा का संचालन राज्य सरकार के सहयोग से ज़ेन प्लस सर्विसेज द्वारा पुर्णतः निःशुल्क किया जा रहा है। यह सेवा हर वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध है और उन्हें समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान कर रही है। इस सेवा के कारण स्वास्थ्य क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है और लोगों की संतुष्टि भी बढ़ रही है। ज़ेन प्लस के द्वरा नवादा जिले में कुल 51 एम्बुलेंस संचालित हो रही है जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में सक्षम है, इनमें 15 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS), 34 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एम्बुलेंस और 2 शव वाहन(MV) शामिल हैं। इनकी सहायता से प्रतिदिन औसतन 131 मरीजों को निःशुल्क आपातकालीन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।


मार्च 2026 के आंकड़ों के अनुसार, नवादा जिले में कुल 4,052 जरूरतमंद मरीजों को सहायता दी गई। इनमें 3045 गर्भवती महिलाएं, 107 नवजात शिशु, 158 सड़क दुर्घटना के मामले और 742 अन्य आपातकालीन स्थितियां शामिल हैं।  ज़ेन प्लस बिहार के प्रोजेक्ट हेड दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जिले में 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह सक्रिय है, किसी भी व्यक्ति को तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होने पर इस सेवा का निःशुल्क लाभ लिया जा सकता है।

Related News

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मीरजापुर में महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता अभियान तेज

मध्य प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने चेतावनी पत्रों पर जताया गया विरोध

मध्य प्रदेश: कांग्रेस कार्यालय पर अंबेडकर जयंती मनाई गई, बाबा साहेब को दी गई श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश: अग्निशमन सेवा सप्ताह पर शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि, एसपी ने अग्निशमन केंद्र का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर एसपी संदीप कुमार मीना ने मगहर में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

राजस्थान: हेमंत मीमरोठ को मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी से सामाजिक न्याय कार्यों के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित


Featured News