-
☰
बिहार: दाई बिगहा स्कूल में टीएलएम मेला आयोजित, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहा प्रथम
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: शनिवार को संकुल संसाधन केंद्र उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दाई बिगहा नरहट नवादा में टीएलएम का मेला का आयोजन किया गया। संकुलाधीन सभी मध्य विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय
विस्तार
बिहार: शनिवार को संकुल संसाधन केंद्र उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दाई बिगहा नरहट नवादा में टीएलएम का मेला का आयोजन किया गया। संकुलाधीन सभी मध्य विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय ने टीएलएम मेला में भाग लिया। टीएलएम मेले का संचालन संकुल संचालक डॉ प्रभात कुमार और संकुल समन्वयक श्री दिनेश कुमार के देख रेख में किया गया। निर्णायक मंडल में संकुल संचालक डॉ प्रभात कुमार, समन्वयक श्री दिनेश कुमार और मध्य विद्यालय के दाई बिगहा विशिष्ट स्नातक शिक्षक पंकज कुमार अपना अपना मूलांकन दिया। निर्णायक मंडल की सर्वसम्मति से प्रथम स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय दाई बिगहा, द्वितीय स्थान प्राथमिक विद्यालय चातर और तृतीय स्थान प्राथमिक विद्यालय हासापुर को मिला। सभी विद्यालय को प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया गया। सभी विद्यालय के टीएलएम बच्चों के लिए लाभप्रद था और सभी की सराहना की गई और उम्मीद की गई कि संकुल के बच्चे इससे काफी लाभान्वित होगें। आज के टीएलएम में शामिल होने वाले उत्क्रमित मध्य विद्यालय दाई बिगहा के कुमारी सुरभि प्रिया और रानी कुमारी ने प्रेजेंटेशन दी। मध्य विद्यालय गारोबिगहा दिनेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय चातर से मो वसीम और खुशबू कुमारी, प्राथमिक विद्यालय हासापुर से मुकेश कुमार, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रहमतनगर से उपेन्द्र कुमार, अमित राज, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गारो बिगहा बेलदारी से हेड टीचर दीपक कुमार, सुजाता कुमारी ने प्रेजेंटेशन दी। अंत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय दाई बिगहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
महाराष्ट्र: नगर परिषद में जन्म प्रमाणपत्र के लिए नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल
राजस्थान: गुटखे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, व्यापारी ने उठाई आवाज
उत्तराखंड: टम्टा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बेरीनाग में शराब दुकान विरोधी को ज्ञापन सौंपा
मध्य प्रदेश: रतनगढ़ माता मंदिर पर चैत्र नवरात्रि मेले के आयोजन संबंधी बैठक सम्पन्न
मध्य प्रदेश: कट्टा दिखाकर बकरा लूटने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार