Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: समस्तीपुर में सड़क दुर्घटना में नवादा के राम प्रसाद मांझी की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम छाया

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 17/03/2026 05:45:43 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 17/03/2026 05:45:43 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: हिसुआ नगर परिषद के वार्ड संख्या 17 निवासी 60 वर्षीय राम प्रसाद मांझी की समस्तीपुर में हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की खबर मिलते ही उनके घर और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

विस्तार

बिहार: हिसुआ नगर परिषद के वार्ड संख्या 17 निवासी 60 वर्षीय राम प्रसाद मांझी की समस्तीपुर में हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की खबर मिलते ही उनके घर और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि राम प्रसाद मांझी किसी जरूरी काम से समस्तीपुर गए हुए थे। समाजसेवी मसूदन चौधरी ने बताया कि काम खत्म कर वे टेंपो से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही राम प्रसाद मांझी की मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

जैसे ही राम प्रसाद मांझी की मौत की खबर हिसुआ नगर परिषद के वार्ड संख्या 17 में पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे एक बेटी और चार बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हिसुआ नगर परिषद की चेयरमैन पूजा कुमारी के सहयोग से शव को समस्तीपुर से हिसुआ लाया गया। इसके बाद हिसुआ के तिलैया घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मोहल्ले के कई लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने मृतक को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर गहरा दुख और शोक का माहौल बना हुआ है।


Featured News