-
☰
No image found.
बिहार: नवादा में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग, 30 बीघा फसल जलकर राख; किसानों को भारी नुकसान
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा के सिस्मा गांव में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे लगभग 30 बीघे में लगी फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किए गए।
विस्तार
बिहार: नवादा के सिस्मा गांव में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे लगभग 30 बीघे में लगी फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किए गए। आग लगने की वजह से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और उनकी मेहनत पर पानी फेर गया है । आग लगने की घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग आग बुझाने में जुट गए। दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। किसानों का कहना है कि उनकी सालभर की मेहनत इस फसल पर निर्भर थी, जो अब जलकर राख हो गई है।
इस तरह की घटनाओं में सरकार द्वारा किसानों को मुआवजा दिया जाता है। मुख्यमंत्री खेत खलिहान दुर्घटना सहायता योजना के तहत किसानों को एक लाख रुपए तक की सहायता प्रदान की जा सकती है।
उत्तर प्रदेश: एलपीजी संकट पर IEA की पहल: ओखला में श्रमिकों को 5 किलो गैस सिलेंडर कनेक्शन का वितरण
