-
☰
No image found.
Brutal Murder of a Student: 15 वर्षीय छात्रा की हत्या से मची सनसनी, आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा
- Photo by : social media
संक्षेप
महाराष्ट्र: रायगढ़ जिले के मानगांव क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्रा की निर्मम हत्या ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है।
विस्तार
महाराष्ट्र: रायगढ़ जिले के मानगांव क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्रा की निर्मम हत्या ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। मुंबई के विले पार्ले में रहने वाली छात्रा गर्मी की छुट्टियां बिताने अपने पैतृक गांव आई थी, जहां उसके साथ यह दर्दनाक घटना हुई। पुलिस ने मामले में आरोपी शुभम उटेकर को गिरफ्तार कर लिया है, जो लंबे समय से लड़की का पीछा कर रहा था। साजिश रचकर दिया वारदात को अंजाम पुलिस की जांच के अनुसार आरोपी शुभम उटेकर पीड़िता के परिवार को पहले से जानता था और मुंबई में उनके घर के आसपास ही रहता था। बताया जा रहा है की आरोपी ने पहले से पूरी योजना बना रखी थी। वह लड़की के गांव पहुंचने के बाद उसके पीछे रायगढ़ तक पहुंच गया और मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि घटना वाली रात आरोपी ने किसी बहाने से लड़की को आधी रात में घर से बाहर बुलाया। इसके बाद वह उसे गांव के पास जंगल की ओर ले गया, जहां आरोपी ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने जंगल में छात्रा का शव देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मोबाइल रिकॉर्ड के जरिए आरोपी को धर दबोचा मामले की जांच में पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला। इसके बाद फोरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वाड की सहायता से मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को अहम जानकारी मिली कि घटना वाली रात मृतिक लड़की ने अपने पिता के मोबाइल फोन से किसी को आखिरी कॉल किया था। इसी कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को जांच में अहम सुराग मिले। जांच के मुताबिक पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे मुंबई के विले पार्ले इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया हैं। पुलिस का कहना है की आरोपी ने वारदात को बेहद शातिर तरीके से अंजाम देने की कोशिश की थी, लेकिन मोबाइल रिकॉर्ड उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की असली वजह की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में एकतरफा प्यार की आशंका जताई जा रही है हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव और शहर दोनों जगह लोगों में भय का माहौल है।
