-
☰
No image found.
Chhattisgarh Illegal Liquor Seizure: अवैध शराब पर बड़ाई गई सख्ती, कुल 3333 केस हुए दर्ज
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज होने के बावजूद भी इसका कारोबार थमता नजर नहीं आ रहा है।
विस्तार
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज होने के बावजूद भी इसका कारोबार थमता नजर नहीं आ रहा है। वर्ष 2025-26 के दौरान एक्साइज विभाग ने विभिन्न मामलों में कुल 3333 केस दर्ज किए हैं , जो पिछले साल 2024-25 की तुलना में 6.8 प्रतिशत बड़ गए हैं। जानकारी के मुताबिक, इन मामलों से करीब 45 लाख 87 हजार 669 रुपये की सरकार को आमदनी भी हुई है। अवैध शराब की बिक्री होटल, ढाबों और रिहायशी इलाकों तक फैल चुकी है, जहां माफिया और छोटे स्तर के व्यापारी काम में लगे हुए हैं। एक्साइज विभाग लगातार छापेमारी, जब्ती और गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मिल रही शिकायतों पर तुरंत जांच के निर्देश दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही हैं, हालांकि विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि अवैध नेटवर्क छोटे-छोटे स्थानीय व्यापारियों के द्वारा चलाया जाता है, जिससे इसे पूरी तरह खत्म करना आसान नहीं है। एक्सपर्ट का मानना है कि इस पर ठोस नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जन जागरूकता और निरंतर निगरानी बेहद जरूरी है। इस मामले में एक्साइज उपायुक्त राजेश शर्मा ने बताया कि विभाग लगातार अभियान चला रहा है और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। पिछले एक साल में दर्ज 3333 मामले इस दिशा में सख्ती बढ़ने का संकेत देते हैं।
