-
☰
No image found.
छत्तीसगढ़: डॉ. अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली युवती गिरफ्तार, विरोध के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: भिलाई छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली युवती अनामिका उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इस मामले को लेकर दुर्ग, रायपुर और राजनांदगांव सहित कई
विस्तार
छत्तीसगढ़: भिलाई छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली युवती अनामिका उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इस मामले को लेकर दुर्ग, रायपुर और राजनांदगांव सहित कई जिलों में समाज के लोगों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया वीडियो वायरल होने के बाद समाज में उपजे आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने यह त्वरित कार्रवाई की है, थाने का घेराव और महिलाओं का प्रदर्शन रविवार को बड़ी संख्या में लोग भिलाई नगर थाने पहुंचे और आरोपी युवती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित महिलाएं थाने के अंदर तक पहुंच गईं और जमकर नारेबाजी की समाज के लोगों का आरोप है कि वैशाली नगर की रहने वाली यह युवती लगातार सोशल मीडिया पर एक विशिष्ट समाज को निशाना बनाकर वीडियो बना रही थी और उसने संविधान निर्माता, बोधिसत्व, सिंबल ऑफ नॉलेज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के खिलाफ भी बेहद आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। प्रशासन ने स्थिति पर पाया काबू भारी तनाव और नारेबाजी के बीच पुलिस प्रशासन ने स्थिति को बिगड़ने से रोका और प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी अनामिका उपाध्याय को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है सामाजिक संगठनों का कहना है कि महापुरुषों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाना जरूरी है।
मध्य प्रदेश: कुमारी सरिता कौशल ने JEE Mains पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
मध्य प्रदेश: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में करनाल में उबाल, 24 अप्रैल को बड़ा धरना प्रदर्शन
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में श्रीमद्भागवत महापुराण का भव्य आयोजन, 24 अप्रैल से गूंजेंगे भक्ति के स्वर
उत्तर प्रदेश: पश्चिमी यूपी की राजनीति का ‘बैकएंड स्ट्रेटेजिस्ट’: नरेंद्र सिंह भाटी का राजनीतिक सफर
मध्य प्रदेश: भारतीय किसान संघ ने बिजली बिलों को लेकर एई को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
