-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अनूपशहर गंगा घाट का निरीक्षण कर भीड़ नियंत्रण, यातायात और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर कार्तिक पूर्णिमा पर अनूपशहर गंगा घाट पर आयोजित होने वाले गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर कार्तिक पूर्णिमा पर अनूपशहर गंगा घाट पर आयोजित होने वाले गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने गंगा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा और कानून व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने घाटों की स्थिति, संभावित भीड़, बैरिकेडिंग, आवागमन के रास्तों, वाहन पार्किंग और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने गंगा के गहरे और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने तथा चेतावनी संकेतक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही घाटों पर गोताखोरों और जल पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल बचाव कार्य किया जा सके। प्रवेश और निकास मार्गों पर भीड़ नियंत्रण, निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों की व्यवस्था और जाम से बचाव के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन करने पर भी जोर दिया। एसपी ग्रामीण ने मेला क्षेत्र, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार पुलिस गश्त और निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने के साथ पुलिस, स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करें तथा श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार रखें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी स्याना रामकरन सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: ERO ने अधिकारियों को फोटो और लिंग संबंधी गलतियों की जांच कर सुधार कराने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान तेज, फोटो और जेंडर संबंधी त्रुटियां होंगी दूर
बिहार: नवादा में इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में कार-ऑटो की हुई भिड़ंत, चार यात्री हुए घायल, बुजुर्ग की हालत गंभीर
