-
☰
No image found.
दिल्ली: मायावती के निर्देश पर दिल्ली में BSP ने संगठन मजबूती की मुहिम तेज़ की
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी के आदेशानुसार दिल्ली में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम तेज़ कर दिया गया है
विस्तार
दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी के आदेशानुसार दिल्ली में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम तेज़ कर दिया गया है दिल्ली में बीएसपी के विधानसभा ढाँचे में सुधार करने और सेक्टर कमेटियों के फॉर्मेट को बूथ कार्यकर्ताओं तक पहुँचाने के लिए लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं इसी क्रम में आज देवली विधानसभा और अम्बेडकर नगर विधानसभा के सांगठन के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई बैठक में संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी रणनीतियों के तहत पदाधिकारियों के बीच काम का बंटवारा किया गया।
बैठक के दौरान बीएसपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश तंवर जी ने जिला कमेटी को कड़े और स्पष्ट निर्देश दिए उन्होंने कहा कि अम्बेडकर नगर विधानसभा कमेटी में तत्काल प्रभाव से सांगठनिक सुधार किया जाए और पार्टी के प्रति निष्ठावान, जुझारू व मेहनती साथियों को जल्द से जल्द नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएं, ताकि बूथ स्तर पर पार्टी का काम और मजबूत हो सके बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने 'जय भीम, जय बीएसपी
बहन जी जिंदाबाद' के नारों के साथ संगठन को हर स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश: किसानों को मिली निःशुल्क मिनी किट, विधायक रत्नाकर मिश्र ने वितरित किए बीज
उत्तर प्रदेश: आवास से वंचित पात्रों ने डीएम से लगाई गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग
बिहार: 12 ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा पर निकले अनुपम कुमार, देवघर से काशी विश्वनाथ की ओर बढ़े कदम
उत्तर प्रदेश: हरि मंदिर में गूंजा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
उत्तर प्रदेश: चार दिन बाद बदला जला ट्रांसफार्मर, सरौली मार्केट में बहाल हुई बिजली
