-
☰
No image found.
दिल्ली: भलस्वा डेरी में नाबालिग पर चाकुओं से हमला, हालत नाजुक; हमलावर फरार
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां ग्यारहवीं कक्षा के एक नाबालिग पर बदमाशों ने चाकू से दर्जनभर से ज्यादा वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया,
विस्तार
दिल्ली: दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां ग्यारहवीं कक्षा के एक नाबालिग पर बदमाशों ने चाकू से दर्जनभर से ज्यादा वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि घायल नाबालिग की हालत अस्पताल में नाजुक बनी हुई है। आउटर नार्थ दिल्ली के भलस्वां डेरी थाने इलाके मे मंगलवार शाम कुछ बदमाशों ने 11वीं में पढ़ने वाले एक नाबालिग को पहले बेरहमी से पीटा और फिर उस पर चाकू से एक दर्जन से ज्यादा वार कर दिए घटना मंगल बाजार के पीछे स्कूल वाले रोड की बताई जा रही है, जहां से पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां सड़क पर खून फैला हुआ था क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से सबूत जुटाए गए। इस घटना के तुरंत बाद ही घायल नाबालिग को पहले बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल रेफर कर दिया गया नाबालिग की पहचान अमित के रूप में हुई है, जो भलस्वां डेरी के शनि बाजार इलाके का रहने वाला है परिजनों ने बताया की अमित घर से दूध लेने निकला था, तभी उस पर हमला किया गया परिवार का कहना है कि अमित की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वह जल्द ही अपने काम धंधे पर जाने वाला था। दिल्ली पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चेक किया जा रहा है,फिलहाल घायल अमित हॉस्पिटल मे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है तो वहीं थाना पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी गई है।
