Contact for Advertisement 9650503773


गुजरात: वडोदरा में चाइल्ड लेबर पर बड़ी कार्रवाई: फैक्ट्री में रेड, 20 नाबालिग मजदूर मुक्त

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Kahar Sureshbhai , गुजरात  Edited By: Kunal, Date: 23/04/2026 10:27:25 am Share:
  • गुजरात
  • Published by.: Kahar Sureshbhai ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/04/2026 10:27:25 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: वडोदरा के वाघोडिया जी.आई.डी.सी. क्षेत्र में स्थित कारखानों में वडोदरा जिला चाइल्ड लेबर टास्क फोर्स समिति द्वारा रेड कर 18 किशोरों तथा 02 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। संस्था के विरुद्ध कार्रवाई

विस्तार

गुजरात: वडोदरा के वाघोडिया जी.आई.डी.सी. क्षेत्र में स्थित कारखानों में वडोदरा जिला चाइल्ड लेबर टास्क फोर्स समिति द्वारा रेड कर 18 किशोरों तथा 02 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। संस्था के विरुद्ध कार्रवाई इस रेड की कार्यवाही से बाल एवं किशोर मजदूरी रखने वाले अन्य कारखानदारों में हड़कंप मच गया। वडोदरा जिले में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु माननीय कलेक्टर, वडोदरा के अध्यक्ष पद पर जिला चाइल्ड लेबर टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति द्वारा दिनांक 21-04-2026 को रेडियंट पैरेंट्रल्स लिमिटेड (फार्मास्यूटिकल कंपनी), प्लॉट नं. 247/4-6, जी.आई.डी.सी., वडोदरा में रेड की गई।

रेड के दौरान स्थल निरीक्षण में 18 किशोरों तथा 02 बालकों को इंजेक्शन निर्माण एवं पैकिंग कार्य में हेल्पर के रूप में कार्यरत पाया गया। टास्क फोर्स समिति द्वारा प्राथमिक पूछताछ में यह पाया गया कि उक्त कार्य बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत भाग-A में वर्णित जोखिमपूर्ण कार्यों की सूची के क्रमांक-13 में आता है। अतः 02 बाल श्रमिकों को तत्काल मुक्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
टास्क फोर्स की टीम द्वारा 07 किशोरों को बाल होम “बाल गोकुलम” (चिल्ड्रन होम), भूतडी झांपा, वडोदरा में सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार 11 किशोरों को “हाउस ऑफ कम्युनिटी (शितारा)”, अकोटा, वडोदरा में सुपुर्द किया गया। साथ ही, हरिदास आश्रय ट्रस्ट (चिल्ड्रन होम फॉर गर्ल्स), एलोरा पार्क, वडोदरा में भी सुपुर्दगी की गई।

संस्था के विरुद्ध जिला चाइल्ड लेबर टास्क फोर्स समिति द्वारा विधि अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यवाही में वडोदरा जिले के सरकारी श्रम अधिकारी श्री जे. जे. गढ़वी, डिप्टी श्रम आयुक्त श्री डी. जे. जडेजा, सहायक श्रम आयुक्त (ए.एल.सी.) श्री निमेष एस. बारिया, श्रम निरीक्षक श्री आर. बी. बारोट, जिला बाल संरक्षण इकाई के सोशल वर्कर श्री धीरज परमार, NGO प्रयास के श्री हरीश परमार एवं श्री साहिल वोहरा, बाल विकास योजना अधिकारी श्रीमती कुसुमबेन पी. राठवा तथा मेडिकल एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती मीना जे. पंड्या सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Featured News