-
☰
हरियाणा: राता कलां में रात्रि ठहराव कार्यक्रम, नागरिकों को सीधे सरकार की योजनाओं की जानकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश अनुसार जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को जिला के गांव राता कलां में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश अनुसार जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को जिला के गांव राता कलां में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने नागरिकों से सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को सुना। इस मौके पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की सांस्कृतिक टीमों ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का रागिनियों के माध्यम से बखान किया। नागरिकों को संबोधित करते हुए उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि सभी नागरिक सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। हरियाणा सरकार ने सभी सेवाओं और योजनाओं को ऑनलाइन कर दिया है। सरकार ने अब राजस्व विभाग से जुड़े कार्य भी ऑनलाइन कर दिए गए हैं। डिजिटल युग में सभी नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सरकार की सेवाओं का लाभ उठाएं। अब रजिस्ट्री करवाने के लिए नागरिकों को बार-बार राजस्व विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने नागरिकों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल जैसी गतिविधियों से जुड़े रहें। गांव की सरपंच रजनी देवी ने सभी अधिकारियों का गांव में पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पर एडीसी उदय सिंह, एसडीएम अनिरुद्ध यादव, नगराधीश डॉ मंगलसेन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार की अध्यक्षता में लगाए गए इस रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने अपना स्टॉल लगाया। इस दौरान अधिकारियों ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा मौके पर ही नागरिकों को सेवाएं भी दी। लोगों ने भी इन योजनाओं व सेवाओं का फायदा उठाया। आयुष तथा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगी स्टाल पर स्वास्थ्य जांच व दवाइयां वितरित की गई। इसके अलावा विभागों ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन भी करवाए। वहीं परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं का भी निराकरण किया गया।
राजस्थान: ग्राम मोरदा नदी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया
मध्य प्रदेश: देवसर मार्ग पर अधूरी सड़क, ट्रेलर फंसा और घंटों जाम, विकास पर उठे सवाल
राजस्थान: जोधपुर कैफ़े ने भारतीयों के प्रवेश पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया
गुजरात: कटगढ़ में RSS का प्रशिक्षण वर्ग, 2 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम
राजस्थान: वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन ने देशभर में की नई नियुक्तियां, महिला सशक्तिकरण पर होगा जोर
उत्तराखंड: गंगोलीहाट में पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर छात्रों संग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया