Contact for Advertisement 9650503773


झारखण्ड: पंचायत में सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत हुआ वितरण कार्यक्रम

- Photo by : social media

झारखण्ड  Published by: Pawan Kumar , झारखण्ड  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 02/07/2026 04:56:06 pm Share:
  • झारखण्ड
  • Published by.: Pawan Kumar ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 02/07/2026 04:56:06 pm
Share:

संक्षेप

झारखण्ड: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पेसरा पंचायत अंतर्गत गंगपाचो में बुधवार को जन वितरण प्रणाली विक्रेता श्री विनय कुमार प्रसाद की दुकान पर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

झारखण्ड: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पेसरा पंचायत अंतर्गत गंगपाचो में बुधवार को जन वितरण प्रणाली विक्रेता श्री विनय कुमार प्रसाद की दुकान पर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्डधारियों से मात्र 10 रुपये लेकर गरीब किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के बीच धोती और साड़ियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभुक उपस्थित रहे। योजना का लाभ पाकर ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल की सराहना की। आयोजन के दौरान लाभुकों के बीच काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीस सूत्री अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार प्रसाद मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक सीधा लाभ पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और जागरूक रहें। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि युगल राम, शंकर दयाल प्रसाद, हीरालाल महतो, छतरधारी तुरी, किसुन, रामचंद्र प्रसाद, नारायण महतो, डमरी देवी, सुषमा देवी, गौरी देवी, उमा देवी, बासंती देवी, कंचन देवी, पार्वती देवी सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रही हैं और इससे जरूरतमंद लोगों को राहत मिल रही है।