Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: रतनगढ़ माता मंदिर में नवमी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा के लिए बसई से वाहनों की आवाजाही बंद

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arbindr Kumar Gupta , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/10/2026 01:29:23 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Arbindr Kumar Gupta ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/10/2026 01:29:23 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश:  रतनगढ़ माता मंदिर पर पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष अभूतपूर्व जन सैलाब नवमी के दिन देखने मिल रहा है।  अष्टमी की रात्रि की शुरुआत से ही पहली बार जिला पुलिस अधीक्षक ने बढ़ती हुई भीड़ को देख रात्रि 8:00 बजे से बसई चौराहे पर से ही

विस्तार

मध्य प्रदेश:  रतनगढ़ माता मंदिर पर पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष अभूतपूर्व जन सैलाब नवमी के दिन देखने मिल रहा है।  अष्टमी की रात्रि की शुरुआत से ही पहली बार जिला पुलिस अधीक्षक ने बढ़ती हुई भीड़ को देख रात्रि 8:00 बजे से बसई चौराहे पर से ही सख्त निर्देशों के साथ नो व्हीकल जॉन घोषित कर दिया। बसई से रतनगढ़ माता मंदिर तक केवल पैदल यात्रा जारी है ड्यूटी में लगे कर्मचारियों तक को बसई की पार्किंग पर उनके वाहनों को रखवाया गया है।  जवारे वाले चबूतरे पर जवारे चढ़ाया जा रहे हैं अनगिनत बारिया आज रतनगढ़ माई पर आ रही है। दीपावली की दूज पर आने वाली लकी भीड़ जैसा नजारा इस बार नवरात्रि की अष्टमी और नौवीं पर देखा जा रहा है। सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रतनगढ़ माता मंदिर परिसर के लिए चाय दूल्हा देव वाली पार्किंग हो चाहे बसई की पार्किंग हो या अन्य पार्किंग आज सुबह से ही सभी पार्किंग फूल चल रही है जिधर तक नजर पसारो वाहन ही वाहन नजर आ रहे हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार बाहरी श्रद्धालुओं की आवक अधिक है जबकि लोकल श्रद्धालुओं की आवक वमुश्किल 5 से 10 परसेंट देखी जा रही है।

धन्य है एसडीम सेवढ़ा अगर हम कहें की सेवढ़ा एसडीएम अशोक अवस्थी जी माई के अनन्य भक्त हैं और तन मन धन से समर्पित हैं। उन्हें इस क्षेत्र का बहुत पुराना अनुभव है उनकी लगन उनकी मेहनत उनकी दूर दृष्टि आज इतने बड़े लकी मेले का जो डाइट निर्वहन कर रही है हर किसी के बस की बात नहीं।  श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा व्यवस्था से लेकर किसी भी प्रकार की परेशानी मैं के दरबार में आए भक्तों को ना हो इस हेतु हर छोटी से बड़ी व्यवस्था पर उनकी नजर है और कभी भी कहीं कोई परिवर्तन अगर व्यवस्था में करना है तो वह विवेक से त्वरित निर्णय लेने में सक्षम है।  रतनगढ़ नदी पर श्रद्धालुओं की भीड़ के नजारे जो दीपावली दौज पर देखे जाते हैं इस बार अष्टमी एवं नवमी पर देखने मिल रहे हैं नदी में मगरों के मूवमेंट को देखते हुए भक्तों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हुए प्रशासन ने स्नान क्षेत्र में लगभग 300 मीटर लंबी जाली की व्यवस्था की है जिससे भक्तगण सुरक्षित स्नान कर सकें साथ ही घाट पर चेंजिंग रूम बनाए गए हैं सुरक्षा व्यवस्था का एक विशेष नदी के किनारे तैनात है आपदा प्रबंधन की टीम तैनात है रात्रि के पैर में लाइट की पर्याप्त व्यवस्था जो आने वाले श्रद्धालुओं को अकल्पनीय लग रहा है वास्तव में पिछले तीन वर्षों से रतनगढ़ माता मंदिर पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं देखने मिल रही हैं।पूरे जिले का प्रशासन माई की कृपा से उनकी सेवा में लगा है कुछ नए अधिकारी कर्मचारी भी लगे हैं जिन्हें रतनगढ़ पर आने वाली भीड़ का सही अंदाजा नहीं है तो वह लाखों की भीड़ देखकर अचंभित हो रहे हैं।

Related News

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति की पहल, कक्षा 12 की छात्रा सृष्टि बनीं एक दिन की डीएम, समाधान दिवस में 112 शिकायतें दर्ज

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत हाईवे के गड्ढे से बिगड़ा बाइक का संतुलन, सड़क पर गिरकर महिला की मौत

मध्य प्रदेश: भाण्डेर पुलिस ने जुए के फड़ पर दी दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹3,150 बरामद

उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के अवैध पटाखे हुए बरामद, व्यापारी हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप  

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन ने 101 कन्याओं का पूजन कर कराया सामूहिक सहभोज


Featured News