Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: नाबालिग पीड़िता के समर्थन में निकाला गया कैंडल मार्च, दोषियों को कठोर सजा की मांग

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , मध्य प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 13/06/2026 03:27:06 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Shyam Singh Rana ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 13/06/2026 03:27:06 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ भिंड जिले में नाबालिग बेटी के साथ हुई अमानवीय घटना के विरोध में तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर इंदरगढ़ में जिला युवा कांग्रेस दतिया द्वारा शनिवार को कैंडल मार्च निकाला गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ भिंड जिले में नाबालिग बेटी के साथ हुई अमानवीय घटना के विरोध में तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर इंदरगढ़ में जिला युवा कांग्रेस दतिया द्वारा शनिवार को कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च जिला अध्यक्ष परवेंद्र गुर्जर सुंदरपुरा के नेतृत्व में ग्वालियर चौराहा से अंबेडकर पार्क तक आयोजित किया गया। कैंडल मार्च में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं, कांग्रेसजनों एवं नगरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर पीड़िता को श्रद्धांजलि अर्पित की और दोषियों को कठोरतम सजा देने की मांग की। इस दौरान पूरे मार्ग में शांतिपूर्ण वातावरण में प्रदर्शन किया गया और न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी भी की गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परवेंद्र गुर्जर सुंदरपुरा ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर देती हैं और दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिलनी चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौशल यादव एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बाल कृष्ण जाटव ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़िता के परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि प्रशासन को इस मामले में तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौशल यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बाल कृष्ण जाटव, वरिष्ठ नेता बली सेन, मुकेश चौरसिया (विधायक प्रतिनिधि), ओम पांचाल, ब्लॉक अध्यक्ष संजय राणा, डैनी देसाई, पुनीत विश्वकर्मा, शैलेंद्र कमरिया, पवन पांचाल, सोहिल पठान, केशव कुशवाहा, युवा नेता सागर राजोरिया, सोनू खान, अरुण यादव, शिवम किचोलिया, अंशुल मिश्रा, प्रिंस अहिरवार, मोहित, देवेंद्र गुर्जर, अभिषेक प्रजापति, पवन प्रजापति, आकाश राघव, अमित एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।