-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: कलेक्टर व एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार ने बुधवार को जिला जेल का निरीक्षण कर वहां संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विस्तार
मध्य प्रदेश: कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार ने बुधवार को जिला जेल का निरीक्षण कर वहां संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बंदियों के आवासीय कक्षों, रसोईघर, पेयजल व्यवस्था, मुलाकात कक्ष सहित जेल परिसर में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने जेल प्रशासन से बंदियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान रसोईघर में भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बंदियों के स्वास्थ्य का नियमित परीक्षण कराया जाए तथा आवश्यकतानुसार उन्हें समय पर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही जेल परिसर में स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री सुजीत खरे, जेल विभाग के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: लाखों की चोरी का मामला, पीड़ित ने FIR न दर्ज होने पर SSP से लगाई न्याय की गुहार
उत्तर प्रदेश: ग्रीन जोन सैलून ने बनाई पहचान, एडवांस हेयर स्टाइलिंग और सोशल मीडिया से बढ़ी लोकप्रियता
मध्य प्रदेश: शासकीय महाविद्यालय परिसर में पक्षियों के पानी पीने के लिए ठंडा मिट्टी के कटोरा टांगे
उत्तर प्रदेश: नया ट्रेंड बनता हेयर स्टाइलिंग, ग्रीन जोन सैलून ने कम समय में बनाई बड़ी पहचान
