-
☰
मध्य प्रदेश: रसायन शास्त्र में पीएचडी प्राप्त कर डॉ. रिद्धि माहेश्वरी सम्मानित
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर में आयोजित गरिमामय दीक्षांत समारोह में राणापुर की होनहार छात्रा डॉ. रिद्धि माहेश्वरी को रसायन शास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर में आयोजित गरिमामय दीक्षांत समारोह में राणापुर की होनहार छात्रा डॉ. रिद्धि माहेश्वरी को रसायन शास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगू भाई पटेल की अध्यक्षता में प्रदान किया गया। सभी अतिथियों ने डॉ. रिद्धि माहेश्वरी की शैक्षणिक उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। राणापुर की बेटी द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। इस अवसर पर परिवार, समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयाँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में पद्मश्री नारायण व्यास, सांसद शंकर लालवानी, कुलगुरु डॉ. राकेश सिंघाई एवं कुलसचिव प्रज्वल खरे की विशेष उपस्थिति रही।
उत्तर प्रदेश: रमजान पर खजला-फेनी और शीरमाल की दुकानों पर उमड़ी भीड़
राजस्थान: समर्थ धाम प्राण प्रतिष्ठा पर 251 महिलाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई
बिहार: हाई रिस्क प्रेग्नेंसी फॉलो-अप मजबूत बनाने के लिए की गई समीक्षा बैठक
बिहार: चीनी मिल स्थापना को लेकर सरकारी भूमि का किया गया निरीक्षण