Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: चित्रगुप्त प्रकट उत्सव पर कायस्थ महासभा की भव्य बाइक रैली, गाडरवारा में उमड़ा उत्साह

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 25/04/2026 11:55:49 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Arun Shrivastava ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/04/2026 11:55:49 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: कायस्थ समाज के आराध्य भगवान चित्रगुप्त जन्मोत्सव पर कायस्थ महासभा गाडरवारा द्वारा विशाल एवं भव्य वाहन रैली निकाली गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंदिर से पूजन उपरांत रैली नदी मुहल्ले से झंडा चौक, पुरानी

विस्तार

मध्य प्रदेश: कायस्थ समाज के आराध्य भगवान चित्रगुप्त जन्मोत्सव पर कायस्थ महासभा गाडरवारा द्वारा विशाल एवं भव्य वाहन रैली निकाली गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंदिर से पूजन उपरांत रैली नदी मुहल्ले से झंडा चौक, पुरानी गल्ला मंडी, शुक्रवारा बाजार, शिवालय चौक, शक्ति चौक, महावीर भवन पानी की टंकी पलोटन गंज से होते हुए स्टेशन रोड प्रतिभा कॉलोनी मोड से वापस होते हुए मंदिर पहुंची जहाँ सभी क़ो प्रसाद वितरण फलाहार कराया गया। रैली मै भगवान चित्रगुप्त सहित बच्चो की सुंदर झांकी आकर्षण का केंद्र रही। 

साथ ही समाज के युवा युवती वरिष्ठ जनो सहित सैकड़ो महिलाए भी उपस्थित रही। पूरे यात्रा मार्ग में चित्रगुप्त के धार्मिक गीतों की स्वर लहरिया गूँजती रही। साथ ही जगह जगह पुष्प वर्षा पानी के पाउच आदि से स्वागत किया गया। पुलिस व्यवस्था सराहनीय रही। अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव ने मंदिर में सभी क़ो सांयकाल होने वाले सम्मान समारोह में उपस्थिति का आग्रह कर आयोजन का प्रथम चरण सम्पन्न कराया। पूरे आयोजन में समाज की एकता देखने लायक रही सबने बेहद उत्साह से भाग लिया।


Featured News