-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: झाबुआ पुलिस लाइन में मंत्री निर्मला भूरिया और SP देवेंद्र पाटीदार ने किया शस्त्र पूजन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर पुलिस लाइन झाबुआ में परंपरागत विधि-विधान से शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन संपन्न किया। पूजन के पश्चात हर्ष फायर भी किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर पुलिस लाइन झाबुआ में परंपरागत विधि-विधान से शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन संपन्न किया। पूजन के पश्चात हर्ष फायर भी किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर श्री जितेन्द्र सिंह चौहान एवं वन मंडलाधिकारी श्री भारत सोलंकी भी उपस्थित रहें। इस अवसर पर मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य एवं अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलते हुए साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ समाज की सेवा करने की प्रेरणा देता है। विजयादशमी का संदेश हमारे व्यक्तिगत आचरण के साथ ही समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन से भी जुड़ा है। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि शस्त्र पूजन की परंपरा शक्ति के सदुपयोग तथा जनसुरक्षा के प्रति हमारे दायित्वों का स्मरण कराती है। नागरिकों की सुरक्षा और समाज में शांति बनाए रखने के लिए शक्ति का उपयोग उत्तरदायित्व की भावना के साथ किया जाना चाहिए। इस परंपरा में निहित सेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा का भाव समाज की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है। पुलिस की भूमिका का उल्लेख करते हुए मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि पुलिस के अधिकारी एवं जवान नागरिकों की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। समाज में शांति, सद्भाव एवं एकता बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। नागरिकों का सहयोग एवं आपसी विश्वास इस जिम्मेदारी के निर्वहन को और मजबूत बनाते हैं। मंत्री सुश्री भूरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री पाटीदार ने जिलेवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नागरिकों से आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की। पर्व का उल्लास परस्पर सम्मान एवं सहयोग के साथ साझा करने से सामाजिक सद्भाव और एकता की भावना को बल मिलता है। इसी क्रम में जिले के समस्त थानों एवं पुलिस चौकियों में भी विजयादशमी पर्व पर परंपरानुसार विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। जिला मुख्यालय सहित थाना एवं चौकी स्तर पर आयोजित पूजन कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री गुमान सिंह डामोर, पूर्व विधायक श्री कलसिंह भाबर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया, एडीएम श्री चंदरसिंह सोलंकी, एसडीएम श्री महेश मंडलोई, एसडीओपी झाबुआ श्रीमती मोनिका सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील डावर, डीएसपी श्री कमलेश शर्मा, डीएसपी श्रीमती आशा सोलंकी एवं रक्षित निरीक्षक श्री अखिलेश राय सहित रक्षित केंद्र एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: खेरापति मंदिर वैष्णो दरबार में हवन-पूजन के बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन
उत्तर प्रदेश: शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की बाइक चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर के अतरैला में धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक विजयदशमी, निकला भव्य जुलूस
उत्तर प्रदेश: कृष्णा नगर कालीबाड़ी मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही दुर्गा पूजा
