Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: सखवार धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 19/11/2026 05:30:08 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 19/11/2026 05:30:08 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पोरसा नगर की सखवार धर्मशाला में कांग्रेस सेवादल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

विस्तार

मध्य प्रदेश: पोरसा नगर की सखवार धर्मशाला में कांग्रेस सेवादल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, महारानी लक्ष्मीबाई ने स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उपस्थित लोगों ने उनके संघर्ष, त्याग और देश के प्रति समर्पण को याद किया।

इस दौरान कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष बृजकिशोर सखवार, वरिष्ठ सेवादल कार्यकर्ता मातादीन सखवार, पोरसा ब्लॉक अध्यक्ष महेश शिवहरे, जिला सचिव भूपेंद्र तोमर, मोहित उपाध्याय, शिवाकर सिंह तोमर, कुलदीप जैन, आसिफ पठान, मोहर सिंह सखवार, चतुरी सखवार, उमाकांत तिवारी, दयाल सिंह गुर्जर और मनीराम सखवार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।