-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: मदर्स डे पर सजी काव्य गोष्ठी, कवियों ने मां की ममता का किया भावपूर्ण वर्णन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मदर्स डे के अवसर पर अटेर रोड स्थित एमआर गार्डन में नागाजी साहित्य एवं कला परिषद द्वारा भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं साहित्यिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ,
विस्तार
मध्य प्रदेश: मदर्स डे के अवसर पर अटेर रोड स्थित एमआर गार्डन में नागाजी साहित्य एवं कला परिषद द्वारा भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं साहित्यिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ, जिसमें आंचलिक कवियों के साथ-साथ ग्वालियर एवं बिहार से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार महेंद्र सिंह चौहान ने की, जबकि हाकिम सिंह तोमर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कवियों ने मां के त्याग, प्रेम, ममता और समाज में उनके महत्व पर भावपूर्ण कविताएं प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कु. रवीना नरवरिया (ग्वालियर), अमरजीत सिंह यादव (बिहार), वीरेंद्र सिंह फौजी अलबेला, हरिओम गुप्ता, राजेश सिंह तोमर दोषी, अमर सिंह तोमर ‘अमर’, महेंद्र सिंह चौहान एवं हाकिम सिंह तोमर सहित अनेक कवियों ने कविता पाठ किया। काव्य गोष्ठी का सफल संचालन हरिओम गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित साहित्य प्रेमियों ने सभी कवियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
