Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का एक्शन, पांच युवकों के चालान

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Mujaffar Khan Shaikh , Date: 16/03/2026 02:30:12 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Mujaffar Khan Shaikh ,
  • Date:
  • 16/03/2026 02:30:12 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: झाबुआ जिला मुख्यालय पर रेसिंग बाइक चलाने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद अब रानापुर पुलिस भी एक्शन मोड में नजर आ रही है। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आज रानापुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई,

विस्तार

मध्य प्रदेश: झाबुआ जिला मुख्यालय पर रेसिंग बाइक चलाने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद अब रानापुर पुलिस भी एक्शन मोड में नजर आ रही है। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आज रानापुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने नगर में तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाने वाले पांच युवकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। गौरतलब है कि रानापुर के गणमान्य नागरिकों द्वारा कई बार थाना प्रभारी को नगर में बढ़ रहे बाइकर्स के आतंक और तेज रफ्तार ड्राइविंग से अवगत करवाया गया था। 

कल जिला मुख्यालय पर कोतवाली पुलिस द्वारा की गई सख्ती के बाद आज रानापुर में भी प्रशासन का डंडा चला। इस कार्रवाई के बाद नगरवासियों के बीच यह चर्चा का विषय है कि क्या पुलिस प्रशासन आने वाले दिनों में भी इन बाइक चालकों के खिलाफ इसी तरह की सक्रियता दिखाएगा? विशेष रूप से तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जानलेवा रफ्तार से गाड़ी चलाने वालों पर क्या कोई और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, यह देखने वाली बात होगी।