Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: स्वर्णकार समाज द्वारा श्रीराम मंदिर में मोगरा फूलों से भव्य श्रृंगार, अद्भुत झांकी ने श्रद्धालुओं को किया आकर्षित

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Mujaffar Khan Shaikh , मध्य प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 10/06/2026 05:42:00 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Mujaffar Khan Shaikh ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 10/06/2026 05:42:00 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: राणापुर डॉ मुजफ्फर शेख़ गुरुवार को श्री पावन पर्व पुरुषोत्तम अधिक मास में श्री स्वर्णकार समाज राणापुर में स्थित भगवान जी श्री राम मंदिर दरबार परिवार के सुसज्जित सुगंधित पुष्प मोगरे से निर्मित फूलों का बंगला की शीतल मंद महक के साथ शोभायमान आकर्षक झांकी का आनंददायक।

विस्तार

मध्य प्रदेश: राणापुर डॉ मुजफ्फर शेख़ गुरुवार को श्री पावन पर्व पुरुषोत्तम अधिक मास में श्री स्वर्णकार समाज राणापुर में स्थित भगवान जी श्री राम मंदिर दरबार परिवार के सुसज्जित सुगंधित पुष्प मोगरे से निर्मित फूलों का बंगला की शीतल मंद महक के साथ शोभायमान आकर्षक झांकी का आनंददायक । अधिक मास पर आज स्वर्णकार समाज के मंदिर भगवान श्रीरामजी दरबार का मोगरा के फूलों से  श्रृंगार किया गया । अब समाज के साथ सनातन समाज के लोग भी इस अद्भुत श्रृंगार ने रुचि ले रहे हैं । नगर में चर्चा का विषय बन रहा है।  भक्त बोल रहे है कि इतनी अद्भुत व अलौकिक झांकियों का दर्शन भगवान श्रीरामजी सामने खड़े हो ऐसा लगता है। 8 दिन तक होने वाले श्रृंगार झांकी में दूसरा दिन मोगरा के फूलों से भगवान श्रीरामजी को सजाने का आया है । इसमें समाज के युवा राजेन्द्र सोनी के मार्गदर्शन में इस सजावट को लेकर उत्सुकता से सहयोग कर रहे है। यह झांकी श्रृंगार रोज अलग अलग कर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिये 2 दिवस रखा जाता है।

 

अगले श्रृंगार की तैयारी होकर अगले सुबह एक नई अलौकिक वर्जन में भक्तों को श्रृंगार दर्शन का मनमोहक लाभ मिलता है। इस श्रृंगार की खासियत यह रही कि मोगरा के फूलों से स्वर्णकार समाज का श्रीरामजी मंदिर महका ,साथ ही लोगो के लिए मंदिर गली चर्चा का विषय बनी की मोगरा की इतनी महक कहा से आ रही है। इस महक ने श्रृंगार को देखने के लिये ओर लालायित कर दिया और भक्त दर्शन करने पहुँच रहे है। आज की मनोरम फूल बंगला झांकी स्वर्गीय श्री बिहारी लाल जी पटेल साहब मयूर भाई की ओर से की गई है। समाज की ओर से मयूर सोनी पटेल का अभिनंदन किया गया। मंदिर पुजारी दिनेश शर्माजी ने सभी उपस्थित युवाओं के इस सहयोग पर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस शृंगार झांकी में राजेन्द्र सोनी, नीलेश सोनी, आशीष सोनी, प्रदीप सोनी,आशु सोनी,मयंक सोनी, हितेश सोनी, आदि स्वर्णकार समाज के युवा लोग ने सहयोग दिया।