-
☰
No image found.
मध्यप्रदेश: मेघनगर में आयोजित 15वें नारी सम्मेलन में सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन, जैन समाज के लोगों ने दी बधाई
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्यप्रदेश: अखिल भारतीय चंदना श्राविका संगठन के 15वें विशाल नारी सम्मेलन में बामनिया की रेखा गांधी को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विस्तार
मध्यप्रदेश: अखिल भारतीय चंदना श्राविका संगठन के 15वें विशाल नारी सम्मेलन में बामनिया की रेखा गांधी को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर जैन समाज और धर्मदास गण परिषद के पदाधिकारियों सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मेघनगर में आयोजित यह सम्मेलन जैनाचार्य पूज्य श्री उमेशमुनिजी के अंतेवासी शिष्य बुद्धपुत्र प्रवर्तक देव पूज्य श्री जिनेदरमुनिजी के आज्ञानुवर्ती महासती पूज्या श्री मुक्तिप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा-4 के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूज्य श्री धर्मदास गण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत भंसाली और पूज्य श्री नन्दाचार्य साहित्य समिति के व्यवस्थापक पंकज वागरेचा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में संगठन के आगामी कार्यकाल के राष्ट्रीय नेतृत्व को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान रेखा गांधी के सेवाभावी स्वभाव, कुशल नेतृत्व क्षमता, मिलनसार व्यक्तित्व और धर्मनिष्ठ जीवनशैली को देखते हुए उन्हें सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सम्मेलन में शामिल करीब 600 से अधिक श्राविकाओं ने उनके चयन का समर्थन किया। मनोनयन के बाद उन्हें मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंकज वागरेचा, धर्मदास गण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत भंसाली, राष्ट्रीय महामंत्री शैलेश पीपाड़ा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संतोष चपलोद और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवन नाहर सहित कई पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि रेखा गांधी के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और धर्म, समाज तथा जिनशासन की सेवा के कार्यों को गति मिलेगी। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा गांधी ने सभी श्राविकाओं और शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को व्यक्तिगत पद नहीं, बल्कि जिनशासन की सेवा का पवित्र माध्यम मानती हैं। संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने सभी से सहयोग, मार्गदर्शन और सक्रिय सहभागिता की अपील की।
