-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, मौसमी केवट बनीं जिला मंत्री
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला-शहडोल की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। जारी की गई सूची के अनुसार, नगर परिषद बकहो
विस्तार
मध्य प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला-शहडोल की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। जारी की गई सूची के अनुसार, नगर परिषद बकहो की अध्यक्ष श्रीमती मौसमी केवट जी को संगठन में जिला मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व एवं महिला मोर्चा की जिला टीम द्वारा जारी इस सूची के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। श्रीमती मौसमी केवट जी की कार्यशैली, जनसेवा के प्रति निष्ठा और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ाव को देखते हुए संगठन ने उन पर यह विश्वास जताया है। संगठन को मिलेगी नई मजबूती स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का मानना है कि मौसमी केवट जी के जिला मंत्री बनने से न केवल नगर परिषद बकहो, बल्कि संपूर्ण जिले में महिला सशक्तिकरण और संगठन के कार्यों को एक नई गति मिलेगी। बधाइयों का लगा तांता इस मनोनयन की खबर मिलते ही भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई बांटकर शुभकामनाएं दी हैं। समर्थकों ने इस नियुक्ति के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
उत्तर प्रदेश: 70 करोड़ की सौगात, गोरखपुर में खुला सुगम सफर का नया रास्ता
राजस्थान: खेल मैदान की जमीन विद्यालय के नाम दर्ज कराने की मांग, कांग्रेस नेताओं का आमरण अनशन शुरू
ओडिशा: भुवनेश्वर में BSP की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक, संगठन विस्तार पर जोर
मध्य प्रदेश: कोयला मजदूर पंचायत के अध्यक्ष बने लवकुश तिवारी, जयप्रकाश सिंह को सचिव की जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश: कलेक्ट्रेट में स्थानीय उत्पादों की स्टॉल, कलेक्टर ने खरीदा तिरंगा
