Contact for Advertisement 9650503773


महाराष्ट्र: डायरेक्टर न्यूटन दास की मौजूदगी में मशीनरी व उपकरणों की पूजा, कर्मचारियों ने मांगी सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना

- Photo by : social media

महाराष्ट्र  Published by: Ramu Bankesh Bahadur Singh , महाराष्ट्र  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/10/2026 05:21:27 pm Share:
  • महाराष्ट्र
  • Published by.: Ramu Bankesh Bahadur Singh ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/10/2026 05:21:27 pm
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र: लोधा अपर ठाणे स्थित साइट पर Hori D Construction Pvt. Ltd. की ओर से भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं साइट से जुड़े लोगों ने पूजा-अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि, सुरक्षा और कार्यों में सफलता की कामना की।

विस्तार

महाराष्ट्र: लोधा अपर ठाणे स्थित साइट पर Hori D Construction Pvt. Ltd. की ओर से भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं साइट से जुड़े लोगों ने पूजा-अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि, सुरक्षा और कार्यों में सफलता की कामना की।  विश्वकर्मा पूजा के दौरान साइट परिसर में धार्मिक माहौल देखने को मिला। विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई गई तथा निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली मशीनरी एवं उपकरणों की भी पूजा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर Hori D Construction Pvt. Ltd. के डायरेक्टर न्यूटन दास जी एवं उनकी पत्नी की विशेष उपस्थिति रही। डायरेक्टर न्यूटन दास ने पूजा में शामिल होकर सभी कर्मचारियों एवं सहयोगियों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा निर्माण एवं तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्व रखती है और यह पर्व मेहनत, कुशलता तथा समृद्धि का प्रतीक है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की आरती एवं पूजा-अर्चना में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान कंपनी की ओर से कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ मिलकर पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया गया। लोधा अपर ठाणे की साइट पर आयोजित यह विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम आपसी सहयोग, श्रद्धा और भाईचारे का संदेश देते हुए संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कंपनी के उज्ज्वल भविष्य और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: दुर्गापूजा को लेकर बाघनगर चौकी पर पीस कमेटी की बैठक, डीजे पर रोक और CCTV लगाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: तीन आईएएस अधिकारियों ने परखी विकास की जमीनी हकीकत, 50 मानकों पर हुई समीक्षा

राजस्थान: भूपेंद्र सैनी के जन्मोत्सव पर जयपुर में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

गुजरात: अहवा सिविल अस्पताल में बायोवेस्ट निपटान पर उठे सवाल, रिहाइशी इलाके के पास कचरा दबाने के आरोप

राजस्थान: जोधपुर में श्रीराम फाइनेंस का छात्रवृत्ति समारोह, 1400 मेधावी बच्चों को मिली नवगति एजुकेशन स्कॉलरशिप

उत्तर प्रदेश:  ठठरा में जानलेवा हमले के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, दो डंडे बरामद


Featured News