-
☰
ओडिशा: झारपड़ा स्कूल का वार्षिक उत्सव हुआ संपन्न, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
ओडिशा: डेलांग व्लक अंतर्गत झारपडा प्रकल्प उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर पर 2 अप्रैल अपराह्न को वार्षिक उत्सव विधिवत आयोजित हुआ ।
विस्तार
ओडिशा: डेलांग व्लक अंतर्गत झारपडा प्रकल्प उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर पर 2 अप्रैल अपराह्न को वार्षिक उत्सव विधिवत आयोजित हुआ । इस उपलक्ष आयोजित सभा में मुख्य अतिथी से लेकर सम्मानित अतिथीयों में ज्यादातर महिलाएं रहे । महिला सशक्तिकरण को दर्शाते हुए सामाजिक कार्यरत स्वीकृति साहु मुख्य अतिथी रहे । मुख्य वक्ता के वतौर हरिपुर सिआरसिसि मनोरंजन महारणा के सहित सम्मानित अतिथीयों में सामाजिक कार्यकर्त्ता नगेंद्र वेहेरा,तअपोई सुंदराय और विद्यालय परिचालन समिति की सदस्यों मंचासीन रहे। मुख्य अतिथी स्वीकृति साहु के द्वारा प्रदीप प्रज्ज्वलन के वाद सभाकार्य की शुरुआत हुआ। सभा की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक प्रभाकर सेठी ने की । समस्त अतिथीयों ने अपनी संवोधन में छात्र छात्राओं को निस्वार्थ भाव से अच्छाई के मार्ग पर चलने को आग्रह किए । इससे पुर्व विद्यालय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी हुए छात्रछात्राओं को पुरस्कृत किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य-संगीत प्रदर्शन को सवने सराहा। शिक्षक कैलाश प्रधान ने सवको धन्यवाद ज्ञापन किया।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर