Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: मावा प्लांट में 250 किलो दूषित मिठाई और 50 किलो फफूंद लगी चीनी नष्ट, निरीक्षण में सुधार के निर्देश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 13/12/2025 12:18:12 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Pramod Kumar Bansal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 13/12/2025 12:18:12 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली के पास गोंनेडा गांव में आयुक्त्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक महोदय श्रीमती डॉ टी शुभमंगला, जिला कलेक्टर कोटपुतली बहरोड़ श्रीमती प्रियंका गोस्वामी, अतिरिक्त जिला क

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली के पास गोंनेडा गांव में आयुक्त्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक महोदय श्रीमती डॉ टी शुभमंगला, जिला कलेक्टर कोटपुतली बहरोड़ श्रीमती प्रियंका गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोटपुतली बहरोड़ डॉ. ओमप्रकाश सहारण के निर्देशन में आज कोटपूतली में गोनेडा स्थित मावा प्लांट का निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोटपुतली बहरोड़ डॉ आशीष सिंह शेखावत ने बताया कि उक्त मावा प्लांट से मावा एवं खुर्ची का सैम्पल लिया गया एवं साथ ही निरीक्षण करने पर उक्त मावा प्लांट के गोदाम में करीब 250 किलो दूषित एवं फफूंद लगी हुई मिठाई एवं करीब 50 किलो चीनी जिसमें काले व फफूंद लगी हुई थी, पाए गए जिन्हें मौके पर नष्ट करवाया गया।

 उक्त सैम्पलों को प्रयोगशाला जयपुर में भिजवाया गया एवं जाँच रिपोर्ट आने पर FSSA एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ता को खाद्य पदार्थों को स्वच्छ रखने के बारे में जानकारी दी गई एवं साफ़ सफ़ाई रखने के निर्देश दिये गये। स्टाफ पर्याप्त नहीं पाए जाने के कारण उक्त मावा प्लांट को इम्प्रूवमेंट नोटिस दिया गया। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा  शर्मा मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

झारखंड: बारिश से दो आदिवासी परिवारों के खपरैल मकान गिरे, सरकारी सहायता नहीं मिलने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर P-3 में सेवा की मिसाल, वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन और दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर एवं शैक्षणिक सामग्री की गई वितरित

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता का लिया संकल्प

गुजरात: दगुनिया गांव में बछड़े की हर्निया सर्जरी कर पशुचिकित्सकों ने बचाई जान


Featured News