-
☰
No image found.
राजस्थान: आगर गाँव में पंचम श्याम वंदना महोत्सव, भजनों की धारा में झूमे श्रद्धालु
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: अलवर के आगर गाँव में श्री श्याम बाल अरदास मंडल आगर के तत्वाधान में ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित पंचम श्याम वंदना महोत्सव मे भजनों की रसधारा मे ग्रामवासी झूम उठे।
विस्तार
राजस्थान: अलवर के आगर गाँव में श्री श्याम बाल अरदास मंडल आगर के तत्वाधान में ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित पंचम श्याम वंदना महोत्सव मे भजनों की रसधारा मे ग्रामवासी झूम उठे। श्री श्याम बाल प्रचार मंडल अलवर ने बाबा का आकर्षक दरबार सज़ाकर पावन ज्योति जगाई। श्याम महोत्सव मे सुप्रशिद्ध भजन गायिका नीलम जायसवाल ( देवास ) ने अपनी ओजस्वी एंव मधुर वाणी से श्याम भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। नीलम जायसवाल ने भजनों की सुमधुर वाणी में प्रस्तुति देकर श्रदालुओं को श्याम भजनों की अमृत रसधारा में डुबकी लगाने को मजबूर कर दिया। भजन गायक अजय शर्मा ( दौसा ) ने भजनों पर खूब तालियां बटोरी और श्रदालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान भाजपा नेता रोहिताश घांघल ने दरबार मे शीश नवाकर श्याम प्रभु से क्षेत्र की सुख- समृद्धि एंव खुशहाली की कामना की।
भजन गायक विकास झा ( कोलकाता ), हरिकिशन शर्मा दौसा, हर्ष खंडेलवाल जयपुर, दिनेश सतवीर बांदीकुई ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्याम प्रभु को रिझाया | श्याम महोत्सव में अलवर, जयपुर, दौसा, थानागाजी, प्रतापगढ़ सहित कई शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्रों से श्याम सेवी संगठन, श्याम प्रेमी पहुँचे और श्याम प्रभु का आशीर्वाद लिया। सुख - समृद्धि एंव खुशहाली की कामना, आगर में आयोजित पंचम श्याम वंदना महोत्सव में भाजपा नेता रोहिताश घांघल ने श्याम प्रभु से क्षेत्र की सुख - समृद्धि एंव खुशहाली की कामना की। उनके अनुसार आयोजनो से आपसी प्रेम, भाईचारा, सदभावना को बढ़ावा मिलता है।
उत्तर प्रदेश: पीडीएस राशन विवाद में 120 बोरी चावल की रात में ट्रॉली पर अनलोडिंग, जांच शुरू
मध्य प्रदेश: हुसैन टेकरी में अव्यवस्थाओं से जायरीन परेशान, सुविधाओं के अभाव पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: भाजपा मंडल जखनिया प्रथम की मासिक बैठक सम्पन्न, जून माह के कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा
