Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: समर्थ धाम प्राण प्रतिष्ठा पर 251 महिलाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Dunger Mal Rathy , Date: 19/02/2026 05:30:10 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Dunger Mal Rathy ,
  • Date:
  • 19/02/2026 05:30:10 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: सीमावर्ती ग्राम पंचायत नवातला जेतमाल के नवगठित राजस्व गांव मोहब्बतपुरा खींसर आराध्य संत प्रातः स्मरणीय संत वीर श्री समर्थ धाम के भव्य प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पहले दिन अमित जोशी तथा मादी घूमने तलाक के संत महेशपुरी तथा हीर पुरी जी के सानिध्य में गणपति पूजन के पश्चात भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

विस्तार

राजस्थान: सीमावर्ती ग्राम पंचायत नवातला जेतमाल के नवगठित राजस्व गांव मोहब्बतपुरा खींसर आराध्य संत प्रातः स्मरणीय संत वीर श्री समर्थ धाम के भव्य प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पहले दिन अमित जोशी तथा मादी घूमने तलाक के संत महेशपुरी तथा हीर पुरी जी के सानिध्य में गणपति पूजन के पश्चात भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में 251 महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए हुए चल रही थी। यह शोभा यात्रा समर्थ धाम मोहब्बतपुर से रवाना होकर रोहल पाड़ा, से होते हुए हाई स्कूल ग्राम पंचायत से रवाना होती हुई गुलसिह का पाड़ा, मेघवावो का वास, भूपाल सिंह का पाड़ा होते हुए वापस फिर श्री समर्थ धाम पर पहुंच कर विसर्जित हुई। शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न युवा तथा संत के भक्ति तथा संत के अनुयाई नाचते  हुए चल रहे थे। विशेष कर युवा ढोल की चाप पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। वही ग्रामीणों ने इतनी संख्या में पहली बार शोभायात्रा को देखते हुए जगह-जगह पर फूल बरसा कर स्वागत कर रहे थे।

 

इस शोभा यात्रा में सबसे आगे महिला मंगल कलश लिए चल रही थी फिर युवा तथा बुजुर्ग लोग तथा सबसे पीछे भजन मंडली चल रही थी। पीर चन्दन सिंह जी, पीर कमल सिंह जी, कुल गुरु आब सिंह जी, सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन सिंह, सेवानिवृत्ति उपखंड अधिकारी निरभा राम कोडेचा, श्रीधर , केवा राम  महाराज, दलपत  जोशी गरुआ राम , छुग सिंह,कवराज सिह,,गेन सिंह जी, गेमर सिंह  सबल सिंह , भूर सिंह , स्वरूप सिंह , वीजा राम , रतन राम ,  चतर सिंह , सवाई सिंह , लूणा राम सुथार, लीला राम सुथार, पदम सिंह  , पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्याम लाल  हाला राम , चतु राम , नवला राम , सजना राम रासा राम ज, सेवानिवृत अध्यापक पंजू राम  करमू राम  हंसा राम , हब्बा राम , सवाई सिंह भारमल, भगवान सिंह, कमल सिंह  पाबू सिंह , जुगत सिंह , खानू राम , खेत सिंह जी, प्रताप सिंह , इंद्र सिंह , पहाड़ सिंह , बुल सिंह , संतोष, हिंदू सिंह  हठू राम , स्वरूप राम, वागा राम , सवाई सिंह, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। रात्रि को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें समरथसिह   वाणी तथा उनके भजनों के अलावा विभिन्न देसी भजन गाए गए।