-
☰
No image found.
राजस्थान: अलवर की बेटी प्रज्ञा गुर्जर का कमाल, SI के बाद अब RAS में सफलता
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जहाँ चाह वहाँ राह" कुछ ऐसा ही कर दिखाया राजस्थान के एक छोटे से गाँव की बेटी ने | जी हाँ! अपनी लग्न एंव मेहनत के बलबूते अलवर जिले के थानागाजी उपखण्ड क्षेत्र के छोटे से गाँव भाँवता की प्रज्ञा गुर्जर ने सब इंस्पेक्टर के बाद राजस्थान प्रशासनिक सेवा ( RAS ) में सफलता हासिल की है
विस्तार
राजस्थान: जहाँ चाह वहाँ राह" कुछ ऐसा ही कर दिखाया राजस्थान के एक छोटे से गाँव की बेटी ने | जी हाँ! अपनी लग्न एंव मेहनत के बलबूते अलवर जिले के थानागाजी उपखण्ड क्षेत्र के छोटे से गाँव भाँवता की प्रज्ञा गुर्जर ने सब इंस्पेक्टर के बाद राजस्थान प्रशासनिक सेवा ( RAS ) में सफलता हासिल की है | भूरियावास ग्राम पंचायत के भाँवता निवासी छोटेलाल गुर्जर की बेटी प्रज्ञा गुर्जर के शुक्रवार को प्रेतृक गाँव पहुँचने पर तीन गाँवों आगर,भाँवता, भूरियावास के ग्रामीणों ने अपनी बेटी पर गर्व महसूस करते हुए भव्य स्वागत किया। आगर से भाँवता तक डीजे की धुन पर भव्य जुलूस निकाला गया। उल्लेखनीय है कि प्रज्ञा गुर्जर ने 2020-2021की पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती में सफलता हासिल की और वर्तमान में भरतपुर जिले में उनकी पोस्टिंग है। पुलिस सेवा में रहते प्रज्ञा ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा RAS में सफलता हासिल की है।
शुक्रवार को राजकीय विद्यालय भाँवता में आयोजित समारोह में ग्रामीणों ने राजस्थानी परम्परा के अनुसार साफा और माला पहनाकर प्रज्ञा का भव्य स्वागत किया |
बेटियों को उच्च शिक्षा की अपील अपने सम्बोधन के दौरान प्रज्ञा गुर्जर ने बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने की अपील की है। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि असफला ही सफलता की कुंजी है। असफलता से घबराना नहीं चाहिए और निरंतर लग्न से मेहनत करनी चाहिए |
इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रतापगढ़ तहसीलदार दाताराम गुर्जर, चिकित्सा प्रभारी हनुमान सहाय गुर्जर, भाजपा नेता हरीश पायला, छोटेलाल गुर्जर, प्रधानाध्यापक दीनदयाल मीणा, क़न्हैयालाल गुर्जर, जगदीश अवाना, मूलचंद घांघल, ऋषिकेश, विश्राम गुर्जर, हेमराज, प्रहलाद, दिनेश, मुखराम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
बिहार: बिजली सुधार से खेतों में लौटी हरियाली, किसानों को मिली नई उम्मीद
उत्तर प्रदेश: गोण्डा में चकमार्ग मुक्ति अभियान तेज, 274 से अधिक रास्ते अतिक्रमण से मुक्त
राजस्थान: 10 हजार का इनामी ठग गिरफ्तार, फर्जी लोन कंपनी से करोड़ों की ठगी का खुलासा
उत्तर प्रदेश: आईसीएआई बरेली शाखा की संगोष्ठी में श्रम कानून व डेटा संरक्षण अधिनियम पर हुआ मंथन
