Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: भूपेंद्र सैनी के जन्मोत्सव पर जयपुर में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jinesh Kumar Jain , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/10/2026 06:01:47 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Jinesh Kumar Jain ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/10/2026 06:01:47 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भूपेंद्र सैनी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भूमिका फाउंडेशन, जयपुर द्वारा जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 2 बजे से शाम 7 ब

विस्तार

राजस्थान: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भूपेंद्र सैनी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भूमिका फाउंडेशन, जयपुर द्वारा जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक स्वदेशी आर्ट एंड क्राफ्ट फेस्टिवल, जवाहर कला केंद्र, जेएलएन मार्ग, जयपुर में विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों का जीवन बचाने और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

शिविर में आमजन के लिए विभिन्न प्रकार की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। भूमिका फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती रजनी मीरवाल एवं मुख्य संयोजक श्री जिनेश कुमार जैन ने शहरवासियों से अपील की है कि इस पुनीत जनसेवा अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें, रक्तदान करें और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाएं।
आपका एक यूनिट रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है।