-
☰
No image found.
राजस्थान: महात्मा ज्योतिराव फूले की जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में पुष्पांजलि कार्यक्रम किया आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: नागौर जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फूले की जयंती के अवसर पर कलक्ट्रेट सभागार में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
राजस्थान: नागौर जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फूले की जयंती के अवसर पर कलक्ट्रेट सभागार में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने महात्मा फूले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को स्मरण किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामाजिक कल्याण के लिए दायित्व बोध के साथ सहभागिता निभाने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले ने अपने समय की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। वक्ताओं ने महात्मा फूले के आदर्शों को अपनाते हुए मूल्य आधारित जीवन जीने तथा समाज के प्रति दायित्व निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महात्मा फूले के आदर्शों को अपनाते हुए मूल्य आधारित जीवन जीने तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया।
