Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: रतनमोहिनी दादी की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 14/04/2026 12:29:36 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Pramod Kumar Bansal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 14/04/2026 12:29:36 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कोटपूतली के स्थानीय सेवा केंद्र पर ब्रह्माकुमारी संस्थान की अंतरराष्ट्रीय पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी रतनमोहिनी दादी की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई।

विस्तार

राजस्थान: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कोटपूतली के स्थानीय सेवा केंद्र पर ब्रह्माकुमारी संस्थान की अंतरराष्ट्रीय पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी रतनमोहिनी दादी की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर सेवा केंद्र प्रभारी बीके लक्ष्मी बहन ने अपने संबोधन में कहा कि रतनमोहिनी दादी त्याग, तपस्या और सहनशीलता की सजीव प्रतिमूर्ति थीं। उनके द्वारा दिए गए आध्यात्मिक मार्गदर्शन में संपूर्ण विश्व के कल्याण की भावना निहित है। उन्होंने जीवन के अंतिम क्षण तक जन-जन तक ईश्वरीय संदेश पहुंचाने का महान कार्य निरंतर किया।

कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़े सभी भाई-बहनों ने दादी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही दादी जी के निमित्त परमपिता परमात्मा (बाबा) को भोग अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने दादी जी के जीवन मूल्यों को अपनाकर समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

Related News

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मीरजापुर में महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता अभियान तेज

मध्य प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने चेतावनी पत्रों पर जताया गया विरोध

मध्य प्रदेश: कांग्रेस कार्यालय पर अंबेडकर जयंती मनाई गई, बाबा साहेब को दी गई श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश: अग्निशमन सेवा सप्ताह पर शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि, एसपी ने अग्निशमन केंद्र का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर एसपी संदीप कुमार मीना ने मगहर में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

राजस्थान: हेमंत मीमरोठ को मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी से सामाजिक न्याय कार्यों के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित


Featured News