-
☰
No image found.
राजस्थान: बाइक चोर नाबालिग गैंग का भंडाफोड़, 15 मोटरसाइकिल हुई बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई में थाना केकड़ी शहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले नाबालिग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है।
विस्तार
राजस्थान: जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई में थाना केकड़ी शहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले नाबालिग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है। उनके कब्जे से चोरी की 15 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इस संबंध में हर्षवर्धन अग्रवाल स्वयं केकड़ी पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महानिरीक्षक अजमेर रेंज के निर्देशानुसार जिलेभर में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील एवं वृताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थाना केकड़ी शहर प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। ऐसे हुआ खुलासा जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में नाबालिग लड़कों का एक गिरोह सक्रिय है, जो शादी समारोहों में वेटर का काम करते हैं और शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरी करते हैं। इस पर पुलिस टीम ने कई दिनों तक शादी समारोहों में निगरानी रखी और संदिग्धों पर नजर बनाई। 04 मई को कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 144/26 व 145/26 में पूछताछ के बाद तीनों नाबालिगों को निरुद्ध किया गया। कई जिलों में फैला नेटवर्क पूछताछ में आरोपियों ने केकड़ी, सरवाड़, मालपुरा, टोंक, जयपुर और अजमेर क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया। बरामद वाहन नाबालिगों की निशानदेही पर कुल 15 बिना नंबर की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनमें मुख्यतः हीरो स्प्लेंडर प्लस और एचएफ डिलक्स शामिल हैं।
इसके अलावा गैंग का एक अन्य सदस्य, जो जयपुर में वांछित था, उसे जयपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।
पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। इस कार्रवाई में 3 नाबालिग बाल अपचारियों को निरुद्ध कर उनके कब्जे से 15 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी शादी-विवाह समारोहों में वेटर का कार्य करते थे और वहीं से रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। यह गिरोह केकड़ी, सावर सहित आसपास के कई जिलों में सक्रिय था और लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है, जिसमें और भी वारदातों के खुलासे होने की संभावना है।
मध्य प्रदेश: संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, क्रियान्वयन में तेजी के निर्देश
उत्तर प्रदेश: अल नीनो का खतरा बढ़ा, कमजोर मानसून से खेती पर पड़ सकता है असर
मध्य प्रदेश: राजा मिश्रा’ अब केवल ‘परिवेश मिश्रा’ के नाम से ही पहचाने जाएंगे
राजस्थान: टोल प्लाजा पर ट्रक की टक्कर, केबिन क्षतिग्रस्त; युवती की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मध्य प्रदेश: IPS सूरज कुमार वर्मा बने नए SP, असित यादव DIG ग्वालियर रेंज
