Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 28/10/2026 12:12:38 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 28/10/2026 12:12:38 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: श्री आशा राम चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक नागौर के द्वारा पंचायती राज चुनाव 2026 के मध्यनजर अवैध शराब की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में श्री अजीत पाल आरपीएस वृताधिकारी वृत डेगाना के निकटतम सुपरविजन में श्री

विस्तार

राजस्थान: श्री आशा राम चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक नागौर के द्वारा पंचायती राज चुनाव 2026 के मध्यनजर अवैध शराब की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में श्री अजीत पाल आरपीएस वृताधिकारी वृत डेगाना के निकटतम सुपरविजन में श्री अशोक कुमार पु. नि. थानाधिकारी डेगाना मय टीम सदस्य द्वारा पंचायती राज चुनाव 2026 के दौरान दबिश देकर कस्बा सांजु से अवैध अंग्रेजी शराब की ब्रॉच से 1 OFFICER CHOICE WHISKY SCOTCH MALT FINEST INDIAN WHISKY के 18 कार्टून (864 पव्वा), 2. 8PM SPECIAL RARE WHISKY के 50 खाकी कार्टून (2400 पव्वा), 3. GREEN LEVEL WHISKY के 27 खाकी कार्टून ( 1296 पव्वा ) कुल 95 खाकी कार्टून ( 4560 पव्वा) जब्त कर आरोपी सोनू पुत्र श्री मोहन लाल जाति वाल्मिकी उम्र 40 साल निवासी सांजू पुलिस थाना डेगाना जिला नागौर को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 26.10.2026 को श्री रामलखन हैड कानिस्टेबल नम्बर 535 मय टीम द्वारा लोकल एवम स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु रवाना हो गश्त करते हुए कस्बा डेगाना, बस स्टैण्ड डेगाना, लंगौड, गुन्दीसर, बामणा करता हुआ बाईपास रोड सांजू पहुंचे, जहॉ पर हैड कानिस्टेबल को जरिये मुखबिर खास इतला मिली कि एक व्यक्ति लाल रंग की टीशर्ट व गहरे आसमानी रंग का पेन्ट पहने हुये है,

जो राजपूतों का मौहल्ला कस्बा सांजू में एक घर की चबुतरी पर ढेर सारों अवैध शराब के कार्टुनों के साथ बैठा है जो शराब बिक्री की फिराक में है, तुरन्त मौके पर जाकर चैक किया जावे तो अवैध शराब मिल सकती है । इतला विश्वसनीय होने पर हैड कानिस्टेबल मय जाप्ता वक्त 10.10 पीएम पर राजपूतो का मौहल्ला कस्बा सांजू पहुंचे जहां पर एक व्यक्ति मुखबीर खास के बताये अनुसार हुलिया का एक मकान की चबुतरी के आगे बैठा जिसके पास में काफी सारे खाकी रंग के कार्टुन रखे हुये थे जो व्यक्ति बावर्दी पुलिस जाप्ते को देखकर भागने लगा, जिसको हैड कानिस्टेबल द्वारा मय टीम द्वारा दस्तयाब कर उससे नामपता पूछा तो अपना नाम सोनू पुत्र श्री मोहन लाल जाति वाल्मिकी उम्र 40 साल निवासी सांजू पुलिस थाना डेगाना जिला नागौर होना बताया। उक्त व्यक्ति के कब्जे से खाकी रंग के कार्टुनों में अंगेजी शराब 8 PM SPECIAL RARE WHISKY के खाकी रंग के कागज के कुल 50 कार्टून, अवैध अंग्रेजी शराब OFFICER


CHOICE WHISKY SCOTCH MALT FINEST INDIAN WHISKY के खाकी रंग के कागज के कुल 18 कार्टून व अवैध अंग्रेजी शराब GREEN LEVEL WHISKY के खाकी रंग के कागज के कुल 27 कार्टून रखे हुये थे। सोनू को अपने कब्जे में अवैध अंग्रेजी शराब रखने व परिवहन करने बाबत वैध लाईसेंस व परमिट के बारे में पूछा गया तो अपने पास कोई वैध लाईसेंस व परमिट नहीं होना बताया। उक्त सोनू द्वारा बिना लाईसेंस एवं परमिट के अपने कब्जे में अवैध अंग्रेजी शराब रखना जुर्म धारा 19 / 54 राज. आब. अधि. 1950 के वकू में आना पाया जाने पर मौके की कार्यवाही की जाकर आरोपी सोनू के कब्जा से कुल 95 खाकी कार्टून ( 4560 पव्वा) अंग्रेजी शराब बरामद की जाकर, थाना पहुंच प्रकरण संख्या 242 / 2026 धारा 19 / 54 राजस्थान आबकारी अधिनियम मे पंजिबद्ध किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

Related News

उत्तर प्रदेश: 28 और 29 अक्टूबर को आंधी-पानी का अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, धान की फसल पर खतरा

गुजरात: मुकेश और अनंत अंबानी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो व राजदूत सर्जियो गोर का किया स्वागत, ऊर्जा और तकनीक सहयोग पर चर्चा

गुजरात: मुकेश और अनंत अंबानी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो व राजदूत सर्जियो गोर का किया स्वागत, ऊर्जा और तकनीक सहयोग पर चर्चा

उत्तर प्रदेश: विजयपुर में महिला से दिनदहाड़े 18 हजार रुपये की छिनैती, अपाचे सवार नकाबपोश बदमाश फरार

मध्य प्रदेश: भाजपा नेता हरिओम त्रिपाठी समेत दो लोगों पर मारपीट और जातिसूचक गाली देने के आरोप में SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

राजस्थान: पंचायत चुनावों को लेकर एसपी आशा राम चौधरी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश


Featured News