-
☰
No image found.
राजस्थान: पुलिस ने 2 किलो 17 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भीलवाड़ा रोड स्थित जिला कारागृह के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भीलवाड़ा रोड स्थित जिला कारागृह के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 17 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी बृजेश सिंह के निर्देशन में यह अभियान संचालित हो रहा है। थानाधिकारी कोतवाली चित्तौड़गढ़ तुलसीराम के नेतृत्व में शनिवार को एसआई श्यामलाल अपनी टीम के साथ गश्त और जांच पर थे। इसी दौरान ईनाणी रेजिडेंसी के सामने, जिला कारागृह के पास भीलवाड़ा रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। जांच के दौरान उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई। तलाशी में बैग से 2 किलो 17 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित पुत्र राजवीर नायक, निवासी ददरेवा, थाना राजगढ़, जिला चूरू (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद अफीम को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी इस अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई कहां करने वाला था। इस कार्रवाई में थानाधिकारी तुलसीराम, एसआई श्यामलाल, हेड कांस्टेबल हरफूल, कांस्टेबल कन्हैयालाल, रवि कुमार और वीरेंद्र की टीम शामिल रही।
मध्य प्रदेश: कुमारी सरिता कौशल ने JEE Mains पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
मध्य प्रदेश: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में करनाल में उबाल, 24 अप्रैल को बड़ा धरना प्रदर्शन
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में श्रीमद्भागवत महापुराण का भव्य आयोजन, 24 अप्रैल से गूंजेंगे भक्ति के स्वर
उत्तर प्रदेश: पश्चिमी यूपी की राजनीति का ‘बैकएंड स्ट्रेटेजिस्ट’: नरेंद्र सिंह भाटी का राजनीतिक सफर
मध्य प्रदेश: भारतीय किसान संघ ने बिजली बिलों को लेकर एई को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
