Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के पोस्टर का हुआ विमोचन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jinesh Kumar Jain , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 08/06/2026 10:08:45 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Jinesh Kumar Jain ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/06/2026 10:08:45 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: स्व. श्रीमती मीना कुमारी जैन की षस्टम पुण्य स्मृति में 12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क जांच शिविर के पोस्टर का विमोचन भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल के कर-कमलों द्वारा किया गया।

विस्तार

राजस्थान: स्व. श्रीमती मीना कुमारी जैन की षस्टम पुण्य स्मृति में 12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क जांच शिविर के पोस्टर का विमोचन भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर एकता अग्रवाल ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक एवं सेवा कार्य समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में भाग लेकर रक्तदान करने का आह्वान किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपनी सहमति भी प्रदान की। मुख्य संयोजक ज्ञानचंद जैन बताया कि कार्यक्रम के दौरान  समाज सेवी जिनेश कुमार जैन,बी.पी.एस. गहलोत , डॉ. एस.एन. जोशी एवं गोपाल सेन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। 12 जुलाई को आयोजित इस शिविर में रक्तदान के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श की व्यवस्था भी रहेगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Related News

राजस्थान: आगर गाँव में पंचम श्याम वंदना महोत्सव, भजनों की धारा में झूमे श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश: पीडीएस राशन विवाद में 120 बोरी चावल की रात में ट्रॉली पर अनलोडिंग, जांच शुरू

मध्य प्रदेश: हुसैन टेकरी में अव्यवस्थाओं से जायरीन परेशान, सुविधाओं के अभाव पर उठे सवाल

राजस्थान: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया का दो दिवसीय राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आगरा में सम्पन्न

उत्तर प्रदेश: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश: भाजपा मंडल जखनिया प्रथम की मासिक बैठक सम्पन्न, जून माह के कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा


Featured News