-
☰
No image found.
राजस्थान: श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में गणिनी प्रमुख आर्यिका विभा श्री माताजी की पावन आहारचर्या संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, थड़ी मार्केट, मानसरोवर में आज परम पूज्य गणिनी प्रमुख आर्यिका 105 श्री विभा श्री माताजी ससंघ की पावन आहारचर्या अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं मंगलमय वातावरण में सम्पन्न हुई।
विस्तार
राजस्थान: पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, थड़ी मार्केट, मानसरोवर में आज परम पूज्य गणिनी प्रमुख आर्यिका 105 श्री विभा श्री माताजी ससंघ की पावन आहारचर्या अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं मंगलमय वातावरण में सम्पन्न हुई। आहारचर्या के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा गुरुमाता के मंगलमय आशीर्वाद ग्रहण किए। मंदिर समिति अध्यक्ष सुमित प्रकाश जैन ने बताया कि आहारचर्या का आयोजन अत्यंत अनुशासित एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर आहारदान का पुण्य लाभ प्राप्त करने वाले सभी श्रद्धालु परिवारों को हार्दिक मंगलकामनाएँ प्रेषित की गईं। उन्होंने बताया कि परम पूज्य गणिनी प्रमुख आर्यिका 105 श्री विभा श्री माताजी ससंघ का आगामी 26 जुलाई 2026 को श्री दिगंबर जैन मंदिर, वरुण पथ, मानसरोवर में चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश होगा। इस पावन अवसर पर समाज के सभी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया गया।
उत्तर प्रदेश: किसानों को मिली निःशुल्क मिनी किट, विधायक रत्नाकर मिश्र ने वितरित किए बीज
उत्तर प्रदेश: आवास से वंचित पात्रों ने डीएम से लगाई गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग
बिहार: 12 ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा पर निकले अनुपम कुमार, देवघर से काशी विश्वनाथ की ओर बढ़े कदम
उत्तर प्रदेश: हरि मंदिर में गूंजा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
उत्तर प्रदेश: चार दिन बाद बदला जला ट्रांसफार्मर, सरौली मार्केट में बहाल हुई बिजली
